भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रावण से की राज ठाकरे की तुलना क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रावण से की राज ठाकरे की तुलना क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
गनपतपुर के पूर्व प्रधान को पुलिस जीप ने मारी टक्कर, हालात नाजुक * --- सुबह खेत पर जाते रोड क्रॉस करते वक़्त हुआ हादसा
गनपतपुर के पूर्व प्रधान को पुलिस जीप ने मारी टक्कर, हालात नाजुक *
--- सुबह खेत पर जाते रोड क्रॉस करते वक़्त हुआ हादसा
--- ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही के लिए निगोही-पुवायां रोड पर लगाया जाम
ब्यूरो चीफ जितेंद्र कुमार कश्यप की खास रिपोर्ट
यू पी अब तक न्यूज़ के लिए
निगोही। रोड क्रॉस कर रहे पूर्व प्रधान को पुलिस जीप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जगह चालक जीप लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया जिससे जाम लग गया। सीओ सदर ने कार्यवाही का आश्वसन देकर जाम खुलवाया। उधर घायल पूर्व प्रधान की हालत नाजुक बनी हुई है उन्हें बरेली रेफर किया गया।
निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम गनपतपुर निवासी राजबहादुर पटेल पूर्व प्रधान हैं। आज सुबह वह अपने खेत देखने जा रहे थे। निगोही-पुवायां रोड क्रॉस करते समय बालाजी मंदिर के पास निगोही की ओर से आ रही थाने की जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। राजबहादुर उछल के दूर जा गिरे। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गये। इस बीच पुलिस जीप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। निगोही थाने की पुलिस आबकारी टीम के साथ थाना क्षेत्र के गांव चैना रुरिया में दबिश देने जा रही थी। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। परिवार वाले घायल पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां हालात गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने निगोही-पुवायां रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग पर अड़ गए। सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस बीच पुलिस टीम पहुंची लेकिन ग्रामीण नही माने। सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने मौके पाकर मोर्चा संभाला। उन्होंने सभी को समझाया और कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रावण से की राज ठाकरे की तुलना क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
झारखंड प्रान्त के प्रभारी बनाए गए युवा कांग्रेसी नेता शिवाकांत तिवारी
पांच अति गंभीर दिव्यांग बच्चों को राज्य परियोजना निदेशक से आवंटित विशेष सहायक शिक्षण सामग्री किट वितरित किया गया क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
Leave a Comment: