सीवान में जमकर चली गोली और ईंट पत्थर, 2 लड़की गंभीर रूप से हुई घायल।


सीवान में जमकर चली गोली और ईंट पत्थर, 2 लड़की गंभीर रूप से हुई घायल।

रिपोर्ट युवराज डॉ केशव आचार्य गोस्वामी

बड़ी खबर सिवान जिले के महाराजगंज से आ रही है जहां महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें गोली चलने की सूचना मिली है वही मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें एक पक्ष के दो युवती जख्मी हो गई जिसके बाद घायल दोनों युवतियों को महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया परिजनों की मानें तो दोनों युवतियों को गोली लगने से घायल होने की बात बताई जा रही है परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईट पत्थर लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है घायल युवती में महाराजगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी विद्या यादव कि 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी तथा दूसरी पिंटू यादव कि 13 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी है वहीं इस मामले को लेकर महाराजगंज थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी जिसमें जमकर ईंट पत्थर चला है वैसे परिजनों के द्वारा गोली मारने की बात बताई गई है इसकी गहराई से जांच की जा रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।