मनरेगा, आवास, पशुशेड, सोख्ता आदि पंचायत योजनाओं को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने को लेकर होगा संघर्ष- सुरेन्द्र


मनरेगा, आवास, पशुशेड, सोख्ता आदि पंचायत योजनाओं को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल करने को लेकर होगा संघर्ष- सुरेन्द्र

खेग्रामस ने मोतीपुर में चलाया घर-घर सदस्यता अभियान

जनप्रतिनिधियों चुप्पी व भ्रष्टाचार ताजपुर की बदहाली के लिए जिम्मेवार- ब्रहमदेव

ताजपुर  / समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) : - - 
पंचायत से संबंधित विकास योजनाओं को नगर परिषद क्षेत्र में लागू करने को लेकर खेग्रामस सदस्यता विस्तार कर आंदोलन करेगी.
  मंगलवार को मोतीपुर वार्ड-10 में घर- घर सदस्यता अभियान चलाने के दरम्यान नये सदस्यों को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर परिषद के बोर्ड का गठन भी नहीं हुआ और पंचायत को पंचायती राज से डिलीट कर दिया गया. इससे नगर परिषद क्षेत्र में मनरेगा, आवास, पशुशेड, सोख्ता, सड़क, नाला निर्माण बंद है. यह जन विरोधी कदम है. खेग्रामस का घर-घर सदस्य बनाकर संगठन का जाल बिछाकर आंदोलन तेज किया जाएगा. राजदेव प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, बासुदेव राय, माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने सदस्यता अभियान का नेतृत्व किया.
  घर- घर सदस्यता के दौरान 1 सौ से अधिक महिला- पुरूषों को खेग्रामस का सदस्यता दिया गया. सदस्यता अभियान के दौरान आधारकार्ड, पेंशन, भूमि, आवास, राशनकार्ड आदि की अद्तन स्थिति को भी लिपिबद्ध किया गया.
  ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की चुप्पी एवं भ्रष्टाचार ताजपुर की बदहाली के लिए जिम्मेवार है. जनता को आगे लाकर संघर्ष के रास्ते ताजपुर को विकास के पटरी पर लाने की कोशिश जारी रहेगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।