इलाज के अभाव में तड़पने को मजबूर बेजुबान  राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं हैं फिक्र


इलाज के अभाव में तड़पने को मजबूर बेजुबान 

राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं हैं फिक्र

यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से ब्यूरो अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

फतेहपुर।मदरियापुर मजरे केवई मंदिर के  ठीक सामने सुबह पहर से ही एक बेजुबान जानवर खून से लथपथ घसीटते हुए पैर और जिम्मेदार अधिकारी के साथ साथ राजनीतिक भक्त भी दिखे नदारद लोगों ने भी अपना कोई खास ध्यानाकर्षित भी करना ठीक नहीं समझा करते क्योंकि अगर इसी जगह पर सांड के अलावा कोई अन्य जानवर गाय,बन्दर होता तो अब तक सियासत का दौर शुरू हो गया होता और हाय राम कर अपना सीना ठोंक ठोंककर राजनीति की आड़ में अपनी रोटियां सेंकना शुरू कर देते लेकिन यहां न तो गाय ही थी और न ही बन्दर तो भला कोई अपना ध्यान इस ओर आकर्षित कर अपना समय क्यों नष्ट करता हाँ लेकिन अधिकारियों ने भी इस ओर समय नष्ट करना जरा भी मुनासिब न समझा इस नजारे को हमारे संवाददाता ने जब अपने कैमरे में कैद करना शुरू किया तो आस- पास हीं लोग तमाशा की तरह देखते रहे  और अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया जिसके बाद तेज धूप व प्यास की शिद्दत से बेजुबान जानवर दिन भर वहीं भूख और प्यास से पड़े पड़े तड़पता रहा और किसी ने भी उस ओर ध्यान नहीं दिया पता करने पर मालूम हुआ कि उक्त जानवर सुबह के समय मदरियापुर गांव की तरफ से खून से काफी तादाद में सना हुआ  गिरते पड़ते  मंदिर तक  आ पहुंचा । सोचने वाली बात यह है कि ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी गाय के दफनाने  के नाम पर 65000 हजार रुपये निकाले थे तो क्या ग्राम प्रधान इतनी जिम्मेदारी नहीं है कि बेजुबान जानवर को डॉक्टर को बुला कर इलाज करवा सकें अब देखना यह होगा बुलडोजर बाबा की सरकार में प्रधान के ऊपर क्या कार्यवाही होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा?

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।