खेत पर सो रहे किसान की सिर कुचल कर हत्या घटना से गांव में मचा कोहराम पुलिस पहुंची मौके पर


खेत पर सो रहे किसान की सिर कुचल कर हत्या

घटना से गांव में मचा कोहराम

पुलिस पहुंची मौके पर


आए दिन आ रही है उत्तर प्रदेश में से किसी ना किसी जनपद से हत्या की वारदात  


एंकर कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चिना में बीती रात खेत पर सो रहे वृद्ध ग्रामीण की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। जब परिजन व ग्रामीणों ने सुबह खेत पर जाकर देखा तो वृद्ध मृत अवस्था में खून से लतपथ चारपाई पर पड़ा था। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
 ग्रामीणों के मुताबिक 70 वर्षीय कालीचरन पुत्र बेदराम जो कई वर्षो से खेत पर ही सोते थे, बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा वृद्ध की सिर कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की खबर से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को इतला दी गई। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।