गमों में बदली खुशियां, सड़क हादसे में 2 की मौत 2 घायल


गमों में बदली खुशियां, सड़क हादसे में 2 की मौत 2 घायल

शादी की खुशियां गमों में बदल गई। बहन की विदाई के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के सिधौली लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार संजू उर्फ दुर्गेश पुत्र रामस्वरूप उर्फ चिरौंजी निवासी बाड़ी की बहन राधा की कल शादी थी। आज शादी के बाद उसकी बहन की विदाई हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। विदाई के बाद रिश्तेदारों को घर छोड़ने जा रहे संजू को सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे संजू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजू के फूफा राजाराम विश्वकर्मा पुत्र पुत्तू लाल तथा उसकी बहन शालिनी पुत्री जगदीश प्रसाद निवासी मदारीपुर थाना बिसवा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दूसरे मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है।
सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।