जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व समाज के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व समाज के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है
कान्हा उपवन एवं निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी
सीतापुर जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बट्सगंज स्थित एवं नगर पालिका परिषद सीतापुर द्वारा संचालित कान्हा उपवन एवं निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। जिलाधिकारी ने चारे की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था आदि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बायोगैस से संचालित जनरेटर को भी देखा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि स्वच्छता के पर्याप्त प्रबंध के साथ सप्ताह में एक बार चूने का छिड़काव सुनिश्चित किया जाये। खली, चोकर एवं भूसी का भी पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित किया जाये। आश्रय प्राप्त कर रहे गौवंश के लिये पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ उनके बच्चों के लिये भी पर्याप्त देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिये कि उपलब्ध दवाओं की सूची प्रदर्शित की जाये एवं बेडशीट परिवर्तित किये जाने की सूची भी प्रस्तुत की जाये। सफाई व्यवस्था के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने मुख्य औषधि भण्डार कक्ष का निरीक्षण कर ओ0आर0एस0, पैरासीटामॉल आदि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता देखी। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। इमरजेन्सी वार्ड में पर्याप्त मरीजों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने डेंगू वार्ड, महिला वार्ड, भर्ती वार्ड आदि वार्डों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात नर्स एवं कर्मचारियों की उपस्थित को देखा। डायलिसिस सेंटर तत्काल प्रारम्भ कराये जाने के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मा0 प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में दिनांक 11 मई को आर0एम0पी0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीतापुर में आयोजित होने वाले टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को भी देखा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीतापुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश व समाज के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है
प्रिय पत्रकार बंधु आप सभी को अंतरराष्ट्रीय प्रेस परिषद के राष्ट्रीय महासचिव मनीष उपाध्याय का प्रेम भरा नमस्कार
Leave a Comment: