गुरसंडी निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम
गुरसंडी निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम
सीतापुर उत्तर प्रदेश बुजुर्ग की लाठी से पीट पीट कर की गई हत्या। मौके पर पुलिस मौजूद।
सीतापुर उत्तर प्रदेश
बुजुर्ग की लाठी से पीट पीट कर की गई हत्या। मौके पर पुलिस मौजूद।
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के पिसावां के हसनापुर में बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के साथ आ रहे 12 वर्षीय भतीजे पर भी हमला किया गया। भतीजे ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।आपको बता दें कि हसनापुर में रहने वाले 60 वर्षीय परवनलाल उर्फ पांडेय पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह करीब आठ बजे अपने 12 वर्षीय भतीजे मंजेश के साथ साइकिल पर घास लादकर घर आ रहे थे। रास्ते में नलकूप के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही रामसागर ने परवनलाल पर पीछे से लाठी से हमला कर दिया। एक लाठी साथ आ रहे भतीजे मंजेश को भी मारी। मंजेश, किसी तरह बचकर भाग निकला।
वहीं रामसागर, बुजुर्ग परवनलाल को पीटता रहा। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि अभी तक विवाद के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपित की तलाश की जा रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
गुरसंडी निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम
बरेली जंक्शन समेत कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी
सब्जी मंडी में सब्जियों के दामों में उतार चढ़ाव के साथ सोमवार को
Leave a Comment: