गुरसंडी निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम


गुरसंडी निष्पक्ष देव विद्या मंदिर में आयोजित हुआ महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम

यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से ब्यूरो अमित कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट


धन्य है भारत भूमी, जिसकी माटी चंदन है, 
महाराणा के शौर्य को शत् शत् वन्दन है।। 


खागा(फतेहपुर )खागा तहसील अंतर्गत गुरसंडी गांव स्थिति पं. सूर्यपाल रमाशंकर राममूरत पाण्डेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कालेज में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई l इस अवसर पर विद्या मंदिर के भईया बहनों  ने अपने विचार रखे l बहन साक्षी ने बताया कि मेवाड़ के 13वें राजा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई, 1540 में हुआ था। उनका  जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ में हुआ था l  अंजलि ने कहा की भारत के इस महान राजपूत राजा ने अपने राज्य में कई बार मुगल शासकों को पछाड़ा। इन्होंने 35 सालों तक मेवाड़ पर राज्य किया।  
भैया अरविंद सिंह ने बताया की  भारत के महान सपूत और वीर योद्धा महाराणा प्रताप की जीवन-गाथा साहस, शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। महाराणा प्रताप ने अपनी मां से युद्ध कौशल सीखा था। भैया अंकित ने बताया की  महाराणा प्रताप का हल्दीघाटी का युद्ध बहुत खास माना जाता है, यहां उन्होंने अकबर को अपने 20 हजार सैनिकों से टक्कर देकर पछाड़ा।  
उनका जीवन अन्याय, अधर्म के विनाश के लिए समर्पित रहा lये संसार कर्मवीरों की ही सुनता है। अतः अपने कर्म के मार्ग पर अडिग और प्रशस्त रहो।समय इतना बलवान होता है कि एक राजा को भी घास की रोटी खिला सकता है। संपूर्ण सृष्टि के कल्याण के लिए प्रयत्नरत मनुष्य को युग युगांतर तक याद रखा जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बहन कमला प्रजापति , अंशिका सिंह, शिवानी , भईया नितिन , हर्षित विश्वकर्मा , अरविंद सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।