उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से आ रही है इस वक्त की सबसे बड़ी हत्या की सनसनीखेज खबर 


उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से आ रही है इस वक्त की सबसे बड़ी हत्या की सनसनीखेज खबर 


4 दिन बाद थी शादी, खेतों में मिला युवक का शव


कोसीकलां /- 4 दिन बाद युवक की शादी होने वाली थी। उससे पूर्व ही बरहाना बठैन के खेतों में युवक का शव मिलने से सारे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सारी खुशियां मातम में बदल गई आपको बता दें कि कोसीकला के समीपवर्ती गांव बरहाना निवासी हरकेश पुत्र दुलीचंद का विवाह 10 मई को होने वाला था वह अपनी शादियों की तैयारियों में जुटा हुआ था। कि प्रात करीब 8:00 बजे उसके कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए। उसके बाद उसका शव उसी के खेतों पर पड़ा मिला। इसकी सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली। उसके घर में कोहराम मच गया। वही सूचना पर कोसीकला पुलिस भी पहुंच गई। तथा उन्होंने अपने आला अधिकारियों को इस घटना के बारे में अवगत कराया। घटनास्थल पर spra मथुरा श्रीचंद क्षेत्राधिकारी छाता वरुण कुमार थाना प्रभारी कोसीकला संजय त्यागी ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। वहीं उन्होंने देखा कि शव के पास ही पिस्टल तथा उक्त युवक का मोबाइल भी पड़ा हुआ है। घटना की खबर सुनते ही गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहीं मृतक युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं तो पुलिस भी मामले की जांच की बात कह रही है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।