यूथ आइकॉन द्वारा मदर्स डे पर वृद्धाश्रम में रहने वाली 16 मातृ शक्तियों का पूजन व अभिनंदन किया गया


यूथ आइकॉन द्वारा मदर्स डे पर वृद्धाश्रम में रहने वाली 16 मातृ शक्तियों का पूजन व अभिनंदन किया गया

यूपी अब तक टीवी के लिए फतेहपुर से अमित कुमार श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट

पृथ्वी से भी बड़ी माँ का कद होता है इसी भाव को हृदय में रखकर मदर्स डे के अवसर पर  यूथ आइकॉन डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मवइया स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाली 16 मातृ शक्तियों का पूजन व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर डॉ अनुराग द्वारा सर्वप्रथम सभी माताओं के चरण पखारकर तिलक लगाया ततपश्चात सभी माताओं को माल्यार्पण किया व उनकी आरती उतार कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया,फिर सभी मातृ शक्तियों ने डॉ अनुराग के साथ मिलकर केक काटा।सभी को फल व बिस्कुट का वितरण किया गया।सभी माताएं डॉ अनुराग के इस सेवाभाव से बहुत विह्वल हो गई और उन्हें बहुत आशीर्वाद व स्नेह प्रदान किया।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, वार्डेन नीतू वर्मा,अशोक कुमार,संदीप व संगीता द्विवेदी उपस्थित रही

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।