ओल के पेड़ में दिखा अजूबा फूल देखने के लिए उमड़ी भीड़ 


ओल के पेड़ में दिखा अजूबा फूल देखने के लिए उमड़ी भीड़ 


ताजपुर  /  समस्तीपुर ( यूपी अब तक संवाददाता ) : - - जिले के ताजपुर नगर परिषद एवं मोरवा प्रखंड के कमतौल वार्ड संख्या 06 में ओल के पेड़ में दिखा अजूबा फुल, जानकारी के मुताबिक भेरोखड़ा वार्ड संख्या - 12 में ओल के पेड़ में अजूबा फूल खिला देखकर दोनों क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखड़ा निवासी चंद्रेशर शर्मा ने सब्जी के लिए मकान के पिछे ओल लगाये हुए थे। जब आज उनके छोटे लड़के राजन कुमार उर्फ़ छोटू सुबह-सुबह मकान के पिछे साफ-सफाई कर रहे थे तो नज़र ओल के फूल पर पड़ी तो अपने पिता जी बताया तो धीरे-धीरे लोग फूल देखने आने लगे। जबकि मोरवा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत चकपहार पंचायत के कमतौल गांव के वार्ड संख्या - 04 में स्थानीय किसान डॉ0 भोला राय के ओल के खेत में भी अजूबा फूल खिला है। दोनों क्षेत्र को फुल देखने से श्री गणेश की आकृति की तरह लगता है। वही किसान के द्वारा बताया गया कि हम खेत में ओल की खेती किए हुए थे। वही भारी बारिश के बाद जब आज सुबह जब मैं अपने ओल के खेत में गये तो देखे की ऑल का फूल अजूबा हमें दिखाई दिया, जिसको लेकर किसान के द्वारा इसकी जानकारी पूसा के वैज्ञानिकों को दिया गया है। बहरहाल श्री गणेश जी के आकृति वाला होने से फूल देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ काफी जमा हो गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।