अस्पताल देड़तलाई में रक्तदान शिविर एवं मुफ्त चिकित्सा जांच का शिविर लगाया गया


// तहसील खकनार देड़तलाई //

अब तक की खबर


.????..रिपोर्ट???? 


तहसील संवाददाता शोभित हरीश दुबे

 स्लगन. सेवालय अस्पताल देड़तलाई में रक्तदान शिविर एवं मुफ्त चिकित्सा जांच का शिविर लगाया गया जिसमें 30 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया साथ ही लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की गई 110 लोगों की मुफ्त जांच एवं उन्हें दवाइयां मुहैया कराई गई कोरोना संक्रमण काल में ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है ऐसे में कई लोगों को रक्त की उपलब्धता को परेशान होना पड़ रहा है रक्त की उपलब्धता को लेकर शनिवार को  
ग्राम देड़तलाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया आयोजित शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की पांच सदस्यीय टीम डॉ आर्यन गढ़वाल अपनी टीम के साथ सेवालय अस्पताल देड़तलाई पहुंचकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया इसके बाद रक्तदान फॉर्म भरवा कर रक्तदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया शिविर में 30 सदस्यों ने 30 यूनिट रक्तदान किया डॉ. विभूति गोलदार डॉ. इमरान कुरेशी एवं डॉ.सचिन राठौर द्वारा भ्रमित लोगों को समझाया गया लोगों की मानसिकता रहती है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आती है डॉक्टर विभूति गोलदार की टीम द्वारा समझाइश दी गई कि रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है रक्तदान बचाएं जान रक्तदान बड़ा पुण्य काम है।
इस मौके पर भाजपा नेता अशोक मिश्रा, प्रभु माली ,इरफान कुरैशी, देड़तलाई उपसरपंच आशीष मालवीय, डॉ विजय सुगंधी, डॉ इमरान कुरेशी, डॉ. चैतन्य पाटिल, डॉ. रविंद्र सोलंकी, डॉ. प्रतीक चौधरी, डॉ. रोहित मुजाल्दे, डॉ. पल्लवी मंडरई, डॉ. विजय गारकल, डॉ. कैलाश खैरनार आदि उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।