थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी लोगों ने की मुलाकात
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी लोगों ने की मुलाकात
धामपुर शुगर मिल लिमीटेड़ ने गांव मोहडा में तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया
धामपुर शुगर मिल लिमीटेड़ ने गांव मोहडा में तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया- धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री एम. आर.खान एवं गांव मोहडा के प्रधान श्री ऋषि पाल सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से नारियल तोड़कर एवं तालाब की भूमि का पूजन करके तालाब के सुंदरीकरण का कार्य की शुरुआत की।
धामपुर शुगर मिल अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत यह कार्य पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के माध्यम से कराने जा रही है जिसके प्रोजेक्ट मैनेजर श्री बृजमोहन पाल है एवं इसकी देखरेख की जिम्मेदारी धामपुर शुगर मिल के सिविल हेड श्री सुभाष शर्मा एवं कारखाना प्रबंधक श्री विजय गुप्ता संयुक्त रुप से करेंगे । तालाब के भूमि पूजन के अवसर पर धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री एम. आर.खान ने अपने संबोधन में मोहड़ा ग्राम वासियों को तालाब के पुनरुद्धार, नवीनीकरण, सुंदरीकरण के लिए सभी ग्राम वासियों को सहयोग करने की अपील की और उन्होंने कहा कि धामपुर शुगर मिल अपने क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण के प्रति बहुत संवेदनशील है इसी कारण फैक्ट्री के निकटवर्ती गांवों में मोबाइल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है शीघ्र ही जिन गांव में मोबाइल एंबुलेंस सेवा प्रदान की गई है उन गावों में महिला चिकित्सकों की टीम भी महिलाओं के स्वास्थ्य की देखरेख और उनको निशुल्क दवाओं को देने के लिए उनके गांव में जाएगी, ताकि गांव के लोगों का अच्छा स्वास्थ्य बना रहे। इस अवसर पर खान साहब ने वेस्ट मटेरियल से बेस्ट आइटम क्या बन सकता है उसके लिए भी उन्होंने गांव वासियों को बहुत सारे टिप्स दिए। तालाब का भूमि पूजन संयुक्त रुप से ग्राम प्रधान श्री ऋषि पाल सिंह एवं उपाध्यक्ष धामपुर शुगर मिल ने नारियल तोड़कर के किया। इस अवसर पर गांव के भूतपूर्व प्रधान श्री धर्मपाल सिंह होरी सिंह, राम सिंह, शुभम चौहान, सोहित, नितिन सिंह, जाहिद, डालचंद,जाफर, वसीर अहमद,मोहम्मद यूसुफ, विपिन कुमार, हरि सिंह वैद्य जी, गांधी गंभीर सिंह, शीतल सिंह,और धामपुर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से श्री ओमवीर सिंह, विकास अग्रवाल, सुभाष शर्मा, सुदर्शन कुमार,शरद गहलोत,लायक राम, विवेक तोमर, संजय त्यागी, भारत भूषण बरनी, करणवीर सिंह, तरुण राणा, डॉ पंकज श्रीवास्तव बस आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक श्री विजय कुमार गुप्ता ने किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी लोगों ने की मुलाकात
मक्खियों की समस्या से किसानों को निजात दिलाई जाए
योगी सरकार की योजनाओं से वंचित गरीब महिला पल्ली वाले घर मे रहने को मजबूर
Leave a Comment: