आज हम अपने पूर्वजो के बलिदान को याद कर रहे है : जगदम्बिका पाल


आज हम अपने पूर्वजो के बलिदान को याद कर रहे है : जगदम्बिका पाल

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर अब तक टीवी न्यूज चैनल

सिद्धार्थनगर । आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनरेगा/अभिसरण के अन्तर्गत अमृत सरोवर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि  सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में करौंदा मसिना में सम्पन्न हुआ।  
    उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त मनरेगा द्वारा मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मनरेगा/अभिसरण के अन्तर्गत आयोजित अमृत सरोवर के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आज हम अपने पूर्वजो के बलिदान को याद कर रहे है। भारत को आजादी दिलाने के लिए काम किया। आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान को याद रखेगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप  में मना रहा है। अमृत सरोवर तालाब पर इन्टरलाकिंग, पानी, सौरऊर्जा लाइट इत्यादि की व्यवस्था की जायेगी जिससे आमजनमानस को स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम आदि कर सकेगे। 
    इस अवसर पर जिलाधिकारी  संजीव रंजन ने कहा कि भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जल ही जीवन है। मान सरोवर प्रशासन द्वारा बनवाया जा रहा है इसकी देखरेख के लिए आप सभी लोग की जिम्मेदारी है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ब्लाक प्रमुख जोगिया श्रीमती सावित्री देवी, राजा  योगेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान प्रभु यादव तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।