साफ-सफाई कराने तथा बरसात से पूर्व सभी नाला/नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : संजीव रंजन


साफ-सफाई कराने तथा बरसात से पूर्व सभी नाला/नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : संजीव रंजन

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर अब तक टीवी न्यूज चैनल

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी  संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति मे नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा साफ-सफाई, कान्हा गौशाला, नगर पालिका/नगर पंचायत में कराये जा रहे कार्यो, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि विन्दुओ पर हो रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के वार्डो में भ्रमण करके साफ-सफाई कराने तथा बरसात से पूर्व सभी नाला/नालियों की साफ-सफाई पूर्ण कराना सुनिश्चित करे। इसके साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया कि उपजिलाधिकारी के साथ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। नगर पालिका/नगर पंचायतों में कराये जा रहे कार्यो को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने का निेर्देश दिया गया। 
इस बैठक में उपरोक्त के अलावा उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, शोहरतगढ़ उत्कर्ष श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बांसी, डुमरियागंज, उसका बाजार, ओम प्रकाश गिरि तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।