जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्टांप, विद्युत, परिवहन, भू-संपत्ति व समस्त राजस्व वसूली की समीक्षा की और दिया निर्देश


जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्टांप, विद्युत, परिवहन, भू-संपत्ति व समस्त राजस्व वसूली की समीक्षा की और दिया निर्देश

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीफ सिद्धार्थनगर अब तक टीवी न्यूज चैनल

सिद्धार्थनगर / कर-करेत्तर एवं राजस्व की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुआ ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्टांप, विद्युत, परिवहन, भू-संपत्ति व समस्त राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये सभी उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को निर्देश दिया कि आर0सी0 की शत्-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य पूर्ण कराया जाये।  जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि आर0सी0 की वसूली के लिए सुबह ही संबधित बकायेदार के घर पर जाकर वसूली करे। बैठक में उपस्थित समस्त एस0डी0एम0 व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसीलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय अपने अधीनस्थ पर न छोड़ दे, रिपोर्ट को खुद देखकर तैयार करायें जिससे तहसीलों की रिपोर्ट सही प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भू-माफियाओं को चिन्हित कर उन पर कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आई0जी0आर0एस0 का कोई प्रकरण लम्बित न छोड़े। 
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, ए0आर0टी0ओ0 आशुतोष शुक्ल, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत ए0के0श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह, तथा संबधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।