प्रयोगात्मक परीक्षा में अवैध वसूली और मारपीट के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर ने दिया ज्ञापन


फतेहपुर से अब तक टीवी के लिए विकास कुमारश्रीवास्तव की रिपोर्ट

प्रयोगात्मक परीक्षा में अवैध वसूली और मारपीट के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फतेहपुर ने दिया ज्ञापन


फतेहपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में विद्यार्थियों से प्रयोगात्मक परीक्षा में अवैध धन वसूली व मारपीट के संदर्भ में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।

आपको बताते चलें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो की राष्ट्रीय निर्माण को लेकर कालेज कैंपस के साथ अन्य जगहों पर छात्र हितो के लिए संघर्ष करता है। दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि हाल ही में कल्लू प्रसाद रामपाल इंटर कालेज छिवलहा में प्रयोगात्मक परीक्षा दे रहे छात्रों से अवैध रूप वसूली और डंडो से मारपीट की गई। एक तरफ नकलविहीन परीक्षा की बात की जाती है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन का छात्रों के प्रति ढुलमुल रवैया उनकी असंवेदना प्रकट करता है। दिए गए ज्ञापन में विद्यार्थियों ने चेतवानी देते हुए आग्रह किया कि दोषियों पर अविलंब कठोर कार्यवाही करे वरना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिले भर में प्रदर्शन करेगा और उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। इस मौके पर जिशान नकवी, नवनीत सिंह, बलराम त्रिवेदी, आदित्य दीक्षित, अर्पण पटेल, आदित्यांश सिंह, अपूर्व भदौरिया, ऋषभ समेत तमाम छात्र मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।