खेग्रामस को गाँव-टोला से लेकर प्रखण्ड स्तर पर मजबूत कर होगा निर्णायक आंदोलन- सुरेंद्र


सौ से अधिक महिला- पुरूषों ने ली खेग्रामस की सदस्यता

खेग्रामस को गाँव-टोला से लेकर प्रखण्ड स्तर पर मजबूत कर होगा निर्णायक आंदोलन- सुरेंद्र

ताजपुर /समस्तीपुर   ( यूपी अब तक संवाददाता ) ,06 मई 2022

  वास भूमि, आवास, मनरेगा में 3 सौ दिन काम एवं 5 सौ रुपये मजदूरी देने, 2 सौ यूनिट बिजली फ्री देने आदि को लेकर संघर्ष तेज के उद्देश्य से संगठन को मजबूती देने हेतु खेग्रामस का सदस्यता अभियान स्थानीय चक मोतीपुर के वार्ड-13 में चलाया गया. इस अभियान के तहत एक सौ से अधिक महिला- पुरूषों को खेग्रामस सदस्य बनाया गया. अभियान का नेतृत्व स्थानीय देवन सहनी, जयनारायण सहनी, किसान नेता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने किया.
    मौके पर नये सदस्यों को को संबोधित करते हुए माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी खेत मजदूरों, तमाम तरह के ग्रामीण मजदूरों, समस्त सीमांत किसानों व बटाईदारों का प्रतिनिधि संगठन खेग्रामस है. यह ट्रेड यूनियन के तहत मान्यता प्राप्त संगठन है और इसकी शाखाएँ देश के सभी राज्यों में है. नई सदस्यता भर्ती कर मजदूरों के हक- हूकुक को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया. 
  खेग्रामस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि खेग्रामस का जाल बिछा कर मजदूरों के हक-अधिकार के लिए आंदोलन तेज किया जाएगा.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।