कसा शिकंजा: बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा


कसा शिकंजा: बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी,पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से याकूब और उनके परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है। बुधवार को याकूब के घर का कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हो गया है। वहीं पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई होनी तय हुई है।मेरठ में बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब याकूब के मकान का कुर्की वारंट पुलिस को मिल गया है। किठौर थाना पुलिस फोर्स के साथ याकूब कुरैशी के घर शोहराब गेट स्थित सराय बहलीम पहुंच गए और उनके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया। 


हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट पैकिंग हो रही थी। इस मामले में याकूब कुरैशी उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज भी नामजद हुए थे। जिनकी तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी है।

पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से याकूब और उनके परिवार की घेराबंदी शुरू कर दी है। बुधवार को याकूब के घर का कुर्की वारंट कोर्ट से जारी हो गया है। इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि 3:00 बजे याकूब कुरैशी के घर सराय बहलीम में कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।