MP में उतरे पत्रकारों के कपड़े, राहुल गांधी बोले- लॉकअप में चौथे स्तंभ का चीरहरण
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पत्रकार सहित कुछ व्यक्तियों संग पुलिस के बुरे बर्ताव वाले मामले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा सांसद राहुल गांधी ने हमला बोला है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण कहा है। मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने लिखा कि नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।
वही इस मामले पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'लॉकअप में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का चीरहरण! या तो सरकार की गोद में बैठकर उनके गुणगान गाओ, या जेल के चक्कर काटो। ‘नए भारत’ की सरकार, सच से डरती है।' बता दे कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पुलिस ने एक पत्रकार व उसके कुछ साथियों को गिरफ्त में लेकर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। पुलिस ने थाने में कपड़े उतरवाए तथा इसकी फोटो वायरल हो गई। इसपर विपक्ष ने प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरा। तत्पश्चात, राज्य सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई भी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh) ने दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट भी तलब की है।वही पत्रकारों के साथ हुए बुरे बर्ताव के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी एवं एक एसआई को ससपेंड कर लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए। तत्पश्चात, सीधी जिले के SP मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी कोतवाली मनोज सोनी तथा अमिलिया थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पश्चात् उनके कपड़े उतरवाकर थाने में जुलूस निकाला गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
भाजपा के राज में पत्रकारिता का चीरहरण.
मप्र में भाजपाई राजनीति उजागर करनेवालों के ख़िलाफ़ ऐसा कृत्य एवं उप्र में सच दिखानेवालों को जेल… अति दुर्भाग्यपूर्ण एवं घोर निंदनीय!
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, और जिला अध्यक्ष पंडित सुधीर पांडे उर्फ फरसा बाबा के आवाहन पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, और जिला अध्यक्ष पंडित सुधीर पांडे उर्फ फरसा बाबा के आवाहन पर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
जौनपुर।* छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल और
Leave a Comment: