कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पैतृक निवास पर हुआ ईद मिलन समारोह


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पैतृक निवास पर हुआ ईद मिलन समारोह

बिलारी । मंगलवार को ईदुल फितर के अवसर पर कांग्रेस के बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष इंजीनियर मौ० अयाज़ एडवोकेट के पैतृक निवास ग्राम मौ० इब्राहीमपुर में ईद मिलन का समारोह हुआ । समारोह में मौ० इब्राहीमपुर और आसपास के क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे । लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । लोगों ने सिवई  का लुत्फ लिया और आपस में एक दूसरे से वार्तालाप की । समारोह में भिन्न भिन्न समुदाय और जाति वर्ग के लोग शामिल हुए । ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उन्होंने कई साल पहले यह सिलसिला शुरू किया और इंशाअल्लाह आगे भी जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द , एकता और मोहब्बत स्थापित करना है । उन्होंने लोगों से शांति और आपसी एकता के साथ ईद मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव भुलाकर एक दूसरे के साथ ईद की खुशी मनाने की अपील की । समारोह में क्षेत्र के सामाजिक संगठन , बार एसोसिएशन , मीडिया , विधुत विभाग , राजस्व विभाग आदि क्षेत्रों के लोग रहे । ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने बड़े छोटों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । समारोह में सेवानिवृत्त जेई हाजी मौ० ज़रीफ  , अशोक शर्मा , अखिलेश श्रीवास्तव , तालिब हुसैन  उर्फ छोटे , सेवानिवृत्त अमीन मौ० शरीफ , पवन कोहली , इंजी० मौ० अमान , रियाज़ आलम तुर्की , भूरा , मौ० शफाहत एडवोकेट ,  हारून ज़फर , राहत जान , ज़ुबैर हारून , हाजी मौ० अनीस  , देवेंद्र यादव आदि लोग रहे ।

बिलारी से मोहम्मद आदिल की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।