पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों / कार्यालयों पर चलाये गये वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान


जनपद - संतकबीरनगर                                      दिनॉक 01-05-2022

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों / कार्यालयों पर चलाये गये वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान
आज दिनांक 01.05.2022 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर * सोनम कुमार* के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों / चौकियों / कार्यालयों पर अपने कार्यस्थल व पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान दिया गया । इस दौरान जनपद के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों द्वारा श्रमदान करते हुए पुलिस कार्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय, थाना, चौकियों / कार्यालयों, पुलिस लाइन में कार्यालय, बैरक, परिसर, खाली पड़े स्थानों पर बेतरतीब उगी हुई घास, पेड़ों के सूखे पत्ते,  को काटा गया व आसपास की गंदगी की साफ सफाई की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नियमित तौर पर श्रमदान कर साफ सफाई करने के निर्देश जारी किए गये हैं । संवाददाता विकास कुमार अग्रहरी संत कबीर नगर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।