
Sanju Samson Stunning Catch Prithvi Shaw पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा।संजू बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे लेकिन दूसरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही कमाल की कीपिंग करते हुए एक शानदार कैच लपका।
Sanju Samson One Handed Catch To Dismiss Prithvi Shaw, RR vs DC IPL 2023। 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला खामोश रहा
संजू बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, लेकिन दूसरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही कमाल की कीपिंग करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखाई।
RR vs DC: बोल्ट की गेंद पर Sanju Samson ने लपका पृथ्वी शॉ का शानदार कैच

दरअसल, 200 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब नजर आई। टीम को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के रूप में पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉ फ्लिक करने के प्रयास में लेग साइड की ओर शॉट जड़ा, लेकिन शॉ के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपिंग करते हुए छलांग लगाते हुए संजू सैमसन ने एक हाथ से लाजवाब कैच लपका। संजू ने विकेट के पीछे अपना दलवा बिखेरा और उनका कमाल का कैच लपककर टीम को पहली सफलता दिलाई।
इस दौरान पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। आईपीएल 2023 में शॉ का फ्लॉप शो जारी रहा। उन्होंने इससे पहले दो मुकाबले खेलते हुए 12 और 7 रनों की पारियां खेली।
RR vs DC: Sanju Samson भी शून्य पर हुए आउट
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन भी शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। इस मैच में संजू कुलदीप यादव की गेंद परएनरिच नॉर्टे के हाथों कैच आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 199 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: