ab tak@नेता अजय राय ने भाजपा पर हमला, बोले- अडानी को बचाने के लिए घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
नेता अजय राय ने भाजपा पर हमला, बोले- अडानी को बचाने के लिए घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
RR vs DC Live: दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, तीन बल्लेबाज सस्ते में लौटे पवेलियन; डेविड वॉर्नर क्रीज पर
आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस लीग में दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेल रही हैं।
इस मैच में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जास बटलर और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की।
राजस्थान के सलामी बल्लेबाज ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। महज 27 गेंदों पर टीम ने 50 का आंकड़ा छू लिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले का खूब फायदा उठाया। पावरप्ले समाप्त होने के बाद राजस्थान ने 68 रन बनाए।
9वें ओवर में मुकेश कुमार ने राजस्थान को पहला झटका दिया। 31 गेंदों पर 60 रन बनाकर जायसवाल कैच आउट हुए। 10वें ओवर में राजस्थान ने 100 का आंकड़ा भी छू लिया।
वहीं, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन बिना खाता खोले कुलदीप यादव के शिकार हो गए। जोस बटलर ने भी इस पारी में अपना अर्धशतक जड़ दिया।
20 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट गंवाकर 199 रन बनाए। जोस बटलर ने 51 गेंदों पर शानदारी 79 रन की पारी खेली। मुकेश कुमार की गेंद पर वो कैच आउट हुए।
विशाल लक्ष्य का पीछे करने उतरे दिल्ली के बल्लेबाजों की शुरुआत बेहद खराब रही। इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं, मणीस पान्डे भी अपनी पहली गेंद पर एलबीडब्लू आउट हो गए।
एक ओर जहां राजस्थान ने 1 जीत दर्ज कर ली है, वहीं दिल्ली अभी भी अपने पहली जीत की तलाश में है। बता दें कि आईपीएल में दोनों टीमों का 26 बार आमना-सामना हो चुका है, जिसमें दोनों टीमों ने 13-13 मैच जीते हैं। यानी दोनों टीमों के बीच जंग हमेशा टक्कर की होती है।
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। तेज गेंदबाजों को भी यह विकेट काफी मदद करती है।
दोनों टीमों के प्लेइंग-11
दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रुसो, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अनरिख नॉर्खिए, मुकेश कुमार, खलील अहमद
राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा
06:16 PM, 08 Apr 2023
9वें ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। तीसरी और पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने दो चौके जड़ दिए। इसी के साथ वॉर्नर ने आईपीएल में अपने 6 हजार रन पूरे किए। इस ओवर में 13 रन बने।
06:12 PM, 08 Apr 2023
8वें ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर में 6 सिंगल आए।
06:06 PM, 08 Apr 2023
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने यजुवेंद्र चहल आए। इस ओवर में सिर्फ चार रन बने।
06:02 PM, 08 Apr 2023
छठे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। चौथी गेंद पर रुसो कैच आउट हुए। 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर रुसो कैच आउट हो गए। इस ओवर में 8 रन बने।
05:58 PM, 08 Apr 2023
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने जेसन होल्डर आए। दूसरी गेंद पर वॉर्नर ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर रुसो ने करारा चौका जड़ दिया। इस ओवर में 11 रन बने।
05:51 PM, 08 Apr 2023
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आर अश्विन आए। तीसरी गेंद पर रुसो ने सिंगल बटोरे। चौथी गेंद पर वॉर्नर ने पुल शॉट के जरिए चौका बटोर लिया। इस ओवर में 7 रन बने।
05:48 PM, 08 Apr 2023
तीसरी ओवर में गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। ओवर की पहली गेंद पर राइली रुसो ने चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने।
05:44 PM, 08 Apr 2023
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने संदीप शर्मा आए। इस ओवर की पांचवी गेंद पर वॉर्नर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में पांच रन बने।
05:37 PM, 08 Apr 2023
दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर आए। दिल्ली की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने पृथ्वी शॉ आए। खलील अहमद की जगह उन्हें सब्स्टीट्यूट किया गया। गेंदबाजी करने ट्रेंट बॉल्ट आए। तीसरी गेंद पर सैमसन ने शानदार कैच लिया। पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए। चौथी गेंद पर बोल्ट ने मनीष पांडे एलबीडब्लू आउट हो गए।
शून्य के स्कोर पर दिल्ली को दो झटके लग चुके हैं। बोल्ट की स्विंग का दिल्ली के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं है।
05:15 PM, 08 Apr 2023
अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख नॉर्खिए आए। पहली गेंद पर हेटमायर ने सीधे बल्ले से छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर हेटमायर ने एक और छक्का लगा दिया। इस ओवर में 16 रन बने।
05:11 PM, 08 Apr 2023
19वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। पहली ही गेंद पर हेटमायर ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद पर मुकेश ने बटलर का कैच लिया। हालांकि, रिव्यू के बाद बटलर आउट हुए। बटलर ने 51 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। चौथी गेंद पर जुरेल ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 15 रन बने।
05:04 PM, 08 Apr 2023
18वें ओवर में गेंदबाजी करने एनरिक नॉर्किया आए। दूसरी गेंद पर दिल्ली के लिए एक मौका बना लेकिन, ललित ने हेटमायर का कैच ड्रॉप कर दिया। तीसरी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर बटलर ने सीधे बल्ले से एक और चौका लगा दिया।
04:58 PM, 08 Apr 2023
17वें ओवर में गेंदबाजी करने पॉवेल आए। पहली गेंद पर हेटमायर ने वाइड के लिए रिव्यू लिया और अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया। हालांकि, हेटमायर फ्री हिट का फायदा नहीं उठा सके। तीसरी गेंद पर हेटमायर ने छक्का जड़ दिया। चौथी गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 14 रन बने।
04:53 PM, 08 Apr 2023
16वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। इस ओवर की पांचवीं गेद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर बटलर ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। इस ओवर में 13 रन बने।
04:48 PM, 08 Apr 2023
15वें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। दूसरी गेंद पर बटलर ने डबल बटोरे। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
04:44 PM, 08 Apr 2023
14वें ओवर में गेंदबाजी करने पॉवेल आए। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने रियान पराग को क्लीन बोल्ड कर दिया। पराग ने 11 गेंदों पर 7 रन बनाए। इस ओवर में सिर्फ 4 रन बने।
04:35 PM, 08 Apr 2023
13वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने चौका जड़ दिया। इसी के साथ बटलर ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। इस ओवर में 10 रन बने।
04:33 PM, 08 Apr 2023
12वें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन सिंगल आए। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। स्पिनर्स ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर थोड़ा लगाम लगाया है।
04:30 PM, 08 Apr 2023
11वें ओवर में गेंदबाजी करने अक्षर पटेल आए। इस ओवर में 4 रन बने। 11 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान ने दो विकेट गंवाकर 107 रन बनाए
04:27 PM, 08 Apr 2023
दसवें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। पहली और तीसरी गेंद पर बटलर ने दो डबल बटोरे। पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस ओवर में पांच रन बने।
04:21 PM, 08 Apr 2023
9वें ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल कैच आउट हुए। मुकेश ने ही उनका कैच भी लिया। जायसवाल ने 31 गेंदों पर शानदार 60 रन की पारी खेली। इस ओवर में सिर्फ 2 रन बने।
04:12 PM, 08 Apr 2023
आठवें ओवर में गेंदबाजी करने कुलदीप यादव आए। आज किस्मत भी राजस्थान टीम के साथ दिखाई दे रही है। बटलर के बल्ले से अंधरुनी किनारा लगा और गेंद चौके के लिए सीमा रेखा पार कर गई। चौथी गेंद पर जायसवाल ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 17 रन बने।
04:08 PM, 08 Apr 2023
सातवें ओवर में गेदबाजी करने अक्षर पटेल आए। चौथी गेंद पर जायसवाल ने कट लगाकर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने गैप ढूंढकर चौका लगाया। इसी के साथ जायसवाल ने चौका जड़ दिया।
04:02 PM, 08 Apr 2023
छठे ओवर में गेंदबाजी करने एनरिक नॉर्किया आए। चौथी गेंद पर बटलर ने हवाई शॉट लगाकर मिड ऑफ के ऊपर से चौका जड़ दिया। इस ओवर में सिर्फ 5 रन बने। पावरप्ले खत्म होने के बाद राजस्थान ने 68 रन बनाए।
03:57 PM, 08 Apr 2023
पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने स्पिनर अक्षर पटेल आए। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर जायसवाल ने कट लगाकर ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर एक और चौका। इस ओवर में 13 रन बने।
03:53 PM, 08 Apr 2023
चौथे ओवर में गेंदबाजी करने एक बार फिर खलील अहमद आए। पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर उनका स्वागत चौका लगाकर किया। तीसरी गेंद पर जायसवाल ने सिंगल बटोरे। इस ओवर में खलील ने दो वाइड दिए। खलील पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।
03:45 PM, 08 Apr 2023
तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने मुकेश कुमार आए। दूसरी गेंद पर जायसवाल ने इस पारी का पहला सिंगल लिया। अभी तक दोनों बल्लेबाज चौके से ही डील कर रहे थे। चौथी गेंद पर बटलर ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 7 रन बने।
03:39 PM, 08 Apr 2023
दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने अनरिख नॉर्खिए आए। तीसरी गेंद पर बटलर ने ऑफ साइड की ओर चौका जड़ दिया। दोनों बल्लेबाज चौकों से ही बात करते नजर आ रहे हैं। पांचवीं गेंद पर बटलर के बल्ले से आउट साइड ऐज लगा और गेंद सीमा रेखा पार हो गई। इस गेंद पर भी एक और चौका आया। अंतिम गेंद पर भी चौका लगा। इस ओवर में 12 रन आए।
03:34 PM, 08 Apr 2023
दिल्ली की ओर से गेंजबादी करने खलील अहमद आए। पहले तीन गेंदों पर जायसवाल ने तीन चौके जड़ दिए। पांचवीं गेंद पर जायसवाल ने सीधे बल्ले से चौका जड़ दिया। अंतिम गेंद पर भी जायसवाल ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में 20 रन बने।
03:14 PM, 08 Apr 2023
राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा
03:13 PM, 08 Apr 2023
दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, राइली रुसो, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अनरिख नॉर्खिए, मुकेश कुमार, खलील अहमद
03:07 PM, 08 Apr 2023
दिल्ली ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। मिचेल मार्श, अमन खान और सरफराज खान को आराम दिया गया है। उनकी जगह पर क्रमशः रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे और ललित यादव को टीम में शामिल किया गया है। राजस्थान टीम ने अपने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं।
03:03 PM, 08 Apr 2023
दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
02:36 PM, 08 Apr 2023
राजस्थान की अगुवाई संजू सैमसन करने वाले हैं। वहीं दिल्ली का दारोमदार डेविड वॉर्नर के कंधों पर है। इस लीग में राजस्थान ने जीत का खाता खोल लिया है, वहीं दिल्ली को अभी भी अपने पहली जीत की तलाश है।
02:30 PM, 08 Apr 2023
नमस्कार! स्वागत है आप सभी का आईपीएल के 11वें मैच के लाइव ब्लॉग में। शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का होगा। शाम 3 बजे टॉस होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नेता अजय राय ने भाजपा पर हमला, बोले- अडानी को बचाने के लिए घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
सपा शासनकाल में जल निगम में हुए भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री आजम खां पर शिकंजा कसे जाने के बाद अब वर्ष 2014 में पशुधन विभाग में हुई भर्तियां के खेल में तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं
कौशांबी में चूक-दर-चूक से बच निकले असद व गुड्डू मुस्लिम:उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर दोनों कार से भागे, गाड़ी खराब हुई तो रोडवेज पकड़ी
Leave a Comment: