गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर युवक की


*खेत जुताई के विवाद को लेकर चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली* 

*सीएचसी सहजनवां पहुचने पर डॉक्टर ने किया मृत्यु घोषित* 

 

गोरखपुर हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी।मृतक की पहचान मथौली निवासी आदर्श पांडेय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजे आदर्श खेत की जुताई कराने करनपुरा पहुंचे थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय ने खेत जोतने से मना कर दिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान राधेश्याम के भाई ने ललकारा और राधेश्याम ने आदर्श पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस घायल को तत्काल सीएचसी सहजनवां ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत, सीओ गीडा और हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि परिवार का करनपुरा में नेवासा है और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।