जौनपुर, सुरक्षित संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत साइबर जागरूकता हेतु मोबाइल प्रदर्शनी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।*


*“जागरूक जौनपुर, सुरक्षित जौनपुर” के संदेश के साथ मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत साइबर जागरूकता हेतु मोबाइल प्रदर्शनी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।*

जौनपुर 

आज दिनांक 15.10.2026 को मिशन शक्ति अभियान 6.0 के क्रम में साइबर जागरूकता अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार, जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में मोबाइल प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता वैन को उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री सम्यक चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मोबाइल प्रदर्शनी वैन विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों, उनसे बचाव के उपायों तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जागरूक करेगी।

अभियान के माध्यम से फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन खरीदारी में ठगी, निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन देकर की जाने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्कता का संदेश दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो साझा करते समय सावधानी बरतने, गोपनीयता सम्बन्धी सेटिंग का उपयोग करने तथा ऑनलाइन उत्पीड़न की शिकायत करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

जौनपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, यूपीआई पिन, बैंकिंग पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और उनके कहने पर कोई एप अथवा एपीके फाइल डाउनलोड न करें। कमीशन अथवा धनराशि का प्रलोभन मिलने पर अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को लेन-देन के लिए उपलब्ध न कराएँ।

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नम्बर *1930* पर सूचना दें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल **www.cybercrime.gov.in** पर शिकायत दर्ज करें। शिकायत के लिए सम्बन्धित मैसेज, मोबाइल नम्बर, चैट, स्क्रीनशॉट एवं लेन-देन का विवरण सुरक्षित रखें।

*जागरूक बनें, सतर्क रहें—साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।*

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।