नेता अजय राय ने भाजपा पर हमला, बोले- अडानी को बचाने के लिए घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
नेता अजय राय ने भाजपा पर हमला, बोले- अडानी को बचाने के लिए घोंटा जा रहा लोकतंत्र का गला
UP Politics कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
अमेठी, जागरण संवाददाता: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने गौरीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अडानी को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। निश्चित तौर पर आम जनता अपना सांसद, विधायक चुनती है तब उसको अधिकार होता है कि उसका नेता पढ़ा लिखा होना चाहिए।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर कहा कि जब उन्होंने मोदी और अडानी के रिश्ते को उजागर किया। जब राहुल गांधी ने पूछा 20000 करोड़ रुपये किसके हैं, तब राहुल गांधी से संसद की सदस्यता ले ली गई। संसद सदस्यता लेने के 40 घंटे बाद ही उनका घर खाली करवा दिया गया। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
विपक्ष को दबाने का किया जा रहा है काम
राहुल गांधी की सदस्यता जाने और केजरीवाल पर 40000 का जुर्माना के सवाल पर कहा कि सरकार तानाशाह बन बैठी है। अगर कोई भी विपक्ष का आगे आकर कुछ बोलता है तो उसे दबाने का काम किया जा रहा है। अभी राहुल गांधी के मामले में एक महीने का समय मिला है पूरी कांग्रेस कमेटी इस पर विचार विमर्श कर रही है।
भाजपा के लिए बेरोजगारी नहीं है मुद्दा
भा जपा के लिए बेरोजगारी मुद्दा नहीं है। जब से स्मृति इरानी अमेठी आई हैं, कितने कारखाने लग गए, कितने लोगों को रोजगार मिला। राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलती है तो निश्चित तौर पर अमेठी उनका घर है अमेठी उनका परिवार है अमेठी को वह कभी नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, आशीष शुक्ल, अनिल सिंह, शत्रुहन सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, सुनील सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सपा शासनकाल में जल निगम में हुए भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री आजम खां पर शिकंजा कसे जाने के बाद अब वर्ष 2014 में पशुधन विभाग में हुई भर्तियां के खेल में तत्कालीन पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं
जौनपुर।* लाइन बाजार थाना पुलिस ने फर्जी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड चेन नेटवर्क के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की
निःशुल्क ऑर्थोपेडिक मेडिकल कैंप का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं महिला खत्री सभा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों न
Leave a Comment: