ab tak@अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है
अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है
शूटर कवि की ससुराल में पुलिस का सर्च आपरेशन:2 महिला समेत 5 गिरफ्तार, 8 लाइसेंसी और 5 अवैध असलहे बरामद

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश में लगातार पुलिस की छापेमारी जारी है। शनिवार को भी माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की ससुराल कटैया व डिहवा गांव में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। जहां से पुलिस ने 8 लाइसेंसी, 5 अवैध असलहे, भारी मात्रा में कारतूस और खोखा बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गांव की दो महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजूपाल हत्याकांड में फरार माफिया अतीक का शूटर अब्दुल कवि भखंदा गांव का रहने वाला है। उसकी ससुराल कटैया गांव में है। सीबीआई द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जिसे बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई है। प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल व उसके दो गनरों की हत्या के बाद अब्दुल कवि समेत वारदात में शामिल अन्य शूटरों के भखंदा और उसके आसपास गांवों में छिपने की सूचना मिली थी।

शूटर अब्दुल कवि के ससुराल में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान।
राजस्व विभाग ने कवि के ससुर के मकान की पैमाइश की
चायल तहसील की राजस्व टीम ने कानूनगो, लेखपाल आदि ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अब्दुल कवि के ससुर मोहम्मद आवेश व उनके पड़ोसी मकसूद के मकान की पैमाइश की। फीता लगाकर दोनों के मकान की नाप-जोख की गई। राजस्व टीम ने बताया कि पैमाइश के बाद जमीन के बारे में पता लगाया जायेगा कि दोनों मकान बंजर या फिर सरकारी जमीन पर तो नहीं बने। अगर मकान सरकारी जमीन पर पाया गया तो प्रशासन की कार्रवाई होगी।
छापेमारी में असलहे और कारतूस बरामद
भखंदा गांव में छापेमारी के दौरान कोई शूटर तो नहीं मिला, लेकिन घर से भारी तादाद में अवैध असलहे, बम चापड़ आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने शूटर अब्दुल कवि के परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए कवि के भाई अब्दुल कादिर की असलहों का प्रदर्शन करते हुए फोटो वायरल हुई थी। वायरल फोटो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि अब्दुल कवि का कुनबा असलहों का शौकीन था। क्षेत्र में हनक बढ़ाने के लिए वह रिश्तेदारों व सहयोगियों के असलहे मंगाकर प्रदर्शन कर रहा था।

शूटर अब्दुल कवि के मददगारों से बरामद असलहे।
अब्दुल कवि को मिल रहा था संरक्षण
विवेचना के दौरान पता चला कि अब्दुल कवि को फरारी के दौरान उसके रिश्तेदार और ससुराल कटैया गांव में कुछ मददगार पनाह दे रहे थे। लोगों का संरक्षण मिलने के कारण ही पुलिस व एसटीएफ के हत्थे वह आज तक नहीं चढ़ा। शुक्रवार को एएसपी समर बहादुर के नेतृत्व में पुलिस ने भखंदा गांव में तलाशी अभियान चलाकर आठ लाइसेंसी असलहे व दो तमंचों समेत 93 कारतूस बरामद किया था। पांच मददगारों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में एएसपी समर बहादुर, सीओ श्यामकांत व केजी सिंह ने 10 थानों की फोर्स व पीएसी बल के साथ अब्दुल कवि की ससुराल कटैया और उसके बगल में सटे मजरा डिहवा में सर्च आपरेशन चलाया।
10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
अब्दुल कवि और उसके परिवार को संरक्षण देने वाले घरों से पुलिस ने तलाशी के दौरान आठ लाइसेंसी व पांच अवैध असलहे बरामद किए। जिसमें दो सिंगल बैरल, तीन डबल बैरल बंदूक, तीन राइफल व 5 तमंचा 73 जिंदा कारतूस व 65 खोखा बरामद किया है। पुलिस ने अब्दुल कवि और उसके परिवार को शरण देने वाले दो महिलाओं समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दो दिनों में पुलिस भखंदा व कटैया गांव से कुल 10 मददगार को गिरफ्तार कर चुकी है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया है। उसमें अब्दुल कवि का ससुर मोहम्मद आवेश, उसके जीजा का भाई मोहम्मद इरफान, उसकी बहन शमसुल निशा और तबस्सुम। साथ ही अब्दुल कवि का जीजा लियाकत अली शामिल हैं।

डॉग स्क्वायड ने चलाया सर्च अभियान।
शूटर अब्दुल कवि के भाई पर भी इनाम
एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीआई द्वारा भगोड़ा घोषित किये गये माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की इनामी राशि 50 हजार रुपए थी। जो शुक्रवार रात को बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई। उन्होंने बताया कि कवि के बड़े भाई अब्दुल वली पर भी 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
सर्च आपरेशन में रैनो डिसूजा की ली गई मदद
इंस्पेक्टर सराय अकिल विनीत कुमार सिंह ने लेब्राडोर नस्ल का एक विदेशी कुत्ता पाल रखा है। उसका नाम रैनो डिसूजा है। जो की काफी समझदार है। बहुत से मामले रैनो डिसूजा की मदद से सुलझाया जा चुका है। शनिवार को अब्दुल कवि की ससुराल कटैया गांव में तलाशी अभियान के दौरान रैनो की मदद ली गई। डिहवा गांव में इस्माइल के घर की तलाशी के दौरान रैनो ने ही बोरी में भरकर रखे गये। कारतूस के खोखों को सूंघकर बताया था।
यहां की भौगोलिक स्थिति मुफीद
माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि और उसके परिवार के छिपने के लिए भखंदा व कटैया गांव की भौगोलिक स्थिति मुफीद जगह है। कवि का गांव भखंदा है और ससुराल कटैया। दोनों गांव यमुना की तराई क्षेत्र में बसे हैं। दोनों गांवों की सराय अकिल थाने से दूरी भी 15 से 20 किमी है। दोनों गांवों में मुस्लिम आबादी भी ठीक-ठाक है और लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती किसानी के साथ बालू कमाई का जरिया है। दोनों गांवों के नदी के उस पार चित्रकूट जनपद की सीमा लगती है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है
यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवाल, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव; 10 से ज्यादा घायल
गरजे Manish Sisodia | Modi और BJP को बुरी तरह धो डाला
Leave a Comment: