यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवाल, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव; 10 से ज्यादा घायल
यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवाल, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव; 10 से ज्यादा घायल
अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है
अमेठी में सारस से दोस्ती को लेकर चर्चा में आए मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। जिसमें वन विभाग ने आरिफ को 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया है। गौरीगंज के उप प्रभागीय वन अधिकारी ने आरिफ को पूछताछ के लिए प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय बुलाया है।
जामो ब्लॉक के मंडका गांव के आरिफ और राजकीय पक्षी सारस की दोस्ती करीब आठ महीने पहले हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे इतनी पॉपुलर हो गई कि मोहम्मद आरिफ जहां भी जाते सारस पक्षी उनके पीछे-पीछे साये की तरह जाने लगा। अमेठी में ये दोस्ती करीब एक महीने पहले चर्चा में आई। इन दोनों की दोस्ती देश और प्रदेश में चर्चा का विषय बनी। 5 मार्च को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर आये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आरिफ से मिलने मंडका गांव पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने दूसरे दिन दोनों की दोस्ती को लेकर ट्वीट भी किया था।

मोहम्मद आरिफ को वन विभाग ने जारी की नोटिस।
सारस को भेजा गया है पक्षी बिहार
मोहम्मद आरिफ की मुसीबत धीरे-धीरे बढ़ने लगी। अखिलेश यादव के जाने के बाद मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को राजकीय पक्षी सारस को आरिफ से अलग कर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार भेज दिया गया। इसके बाद शनिवार को वन विभाग के गौरीगंज रेंज के सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र ने आरिफ को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए 2 अप्रैल को 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है। पूरे मामले की जांच सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र को दी गई है। आरिफ को वन विभाग द्वारा दी गई नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वनविभाग द्वारा भेजी गई नोटिस अव सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उनका पक्ष जाने के लिए जारी की गई नोटिस
सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को वन विभाग की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है। उन्हें प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर 2 अप्रैल 2023 को बुलाया गया है। आरिफ और सारस के विषय को लेकर उनका पक्ष सुना जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में अंबेडकर की प्रतिमा रखने को लेकर बवाल, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव; 10 से ज्यादा घायल
गरजे Manish Sisodia | Modi और BJP को बुरी तरह धो डाला
भाजपा सांसदों के घरों अथवा कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में सांसद जगाओ अभियान के तहत महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों द्वारा थाली पीटर कर प्रदर्शन किया गया।
Leave a Comment: