भाजपा सांसदों के घरों अथवा कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में सांसद जगाओ अभियान के तहत महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों द्वारा थाली पीटर कर प्रदर्शन किया गया।


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा जी के निर्देश पर प्रदेश भर में दिनांक 10 मार्च से 12 मार्च 2023 के बीच  अपने क्षेत्र के भाजपा सांसदों के घरों अथवा कार्यालय के सामने महंगाई के विरोध में सांसद जगाओ अभियान के तहत महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों द्वारा थाली पीटर कर प्रदर्शन किया गया।

इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रज्ञा सिंह के नेतृत्व में लखनऊ सांसद, केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के आवास के बाहर थाली चम्मच पीट कर प्रदर्शन करते हुए उन्हें जगाने का कार्य किया ताकि वह संसद सत्र में जनता की परेशानियों को आवाज प्रदान कर सके। कार्यक्रम में विभाग की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा, उरुशा राणा, प्रियंका गुप्ता, किरण शर्मा व अन्य महिला कांग्रेस कमेटी की साथी मौजूद रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।