भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेच रही- बृजलाल खाबरी
भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेच रही- बृजलाल खाबरी
राजभवन घेरने हेतु कांग्रेस पार्टी का व्यापक रणनीति के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन का एलान
राजभवन घेरने हेतु कांग्रेस पार्टी का व्यापक रणनीति के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन का एलान
* भाजपा रोजगार के नाम पर मीडिया हैडिंग और इवेंट मैनेजमेंट करके झूठ परोस रही- बृजलाल खाबरी
प्रकाशनार्थ- लखनऊ, 12 मार्च 2023।
देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी और आर्थिक भ्रष्टाचार सहित जनविरोधी मुद्दों को लेकर कांग्रेस काफी मुखर है। वहीं आर्थिक भ्रष्टाचार से जुड़े अडानी मामले को लेकर विस्तृत जांच हेतु भी कांग्रेस संसद में जेपीसी की मांग कर रही है। जनमुद्दों को लेकर केंद्र समेत प्रदेश की बीजेपी सरकार की अनदेखी से नाराज कांग्रेस लगातर जन जागरण अभियान और आंदोलन चला रही है। इस परिपेक्ष में 13 मार्च सोमवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी समूचे देशभर में एक निर्णायक आंदोलन कर रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में लखनऊ में भी ‘‘राजभवन चलो’’ नारे के साथ राजभवन को घेरने हेतु कांग्रेस पार्टी ने व्यापक रणनीति के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
प्रदेश मुख्यालय पर कार्यक्रम की तैयारी के बीच आज यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद मा.बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर युवा नेता बाबा जुबेर बेग सहित उनके सैकड़ों समर्थकों ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। इनकी सदस्यता ग्रहण कराने में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे की प्रमुख भूमिका रही है।
तैयारी बैठक और सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी ने कहा जनता को गरीब रखना, अशिक्षित रखना, धर्म जाति व नफरत की भाषा से लोगों को बांटना इनकी मुख्य योजना रहतीं है। पंडित नेहरू काल में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जो बड़ी बड़ी कंपनियों की स्थापना की गई, चाहे वह एनटीपीसी, एचएएल, बीएचएल ,आईआईटी, रेल हवाई अड्डे जैसे संस्थान बने,कांग्रेस की सरकारों ने इन संस्थानों को हमेशा संरक्षित किया। लेकिन भाजपा की सरकार ने रोजगार देने वाली संस्थाओं को अपने उद्योगपति मित्रों को बेच दिया। कृषि क्षेत्र के लिए काले क़ानून मोदी सरकार की दुर्भाग्यपूर्ण योजना हैं। छोटे व्यवसायियों और दुकानदारों पर नोटबंदी और जीएसटी थोपकर बीजेपी ने उनकी भी रीढ़ तोड़ दी। आज भाजपा रोजगार देने के नाम पर लगातार मीडिया हेडिंग और इवेंट मैनेजमेंट करके झूठ परोस रही हैं।
प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 26 करोड़ की आबादी वाला उत्तर प्रदेश आबादी के आधार पर बेरोजगारी में टॉप पर है और स्थिति अत्यंत विस्फोटक है।लगातार एक के बाद एक महिला हिंसा, हत्या ,लूट अपराध उत्तर प्रदेश की पहचान बनता जा रहा है। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में भी अपराध को रोक पाने में पूरी तरीके से ना काबिल साबित हुई है। ला एण्ड आर्डर को संभाल पाने में पूरी तरीके से फेल योगी सरकार प्रदेश भर में अतिक्रमण और अन्यायपूर्ण बुलडोजर नीति अपनाकर जहां लगातार अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं जनमानस के बीच में भारतीय संविधान और कानून से विश्वास उठ रहा है।
प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि देश को आजादी दिलाने से लेकर के जनता के भविष्य को बेहतर बनाने लिए मजबूत रोड मैप और कार्यक्रम देने वाली कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व का लगातार वह लोग मजाक उड़ा रहे हैं,जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के साथ मिलकर स्वतंत्रता आंदोलन को कमजोर करने का षड्यंत्र किया था। देश की आजादी के इतिहास में जिन लोगों का गद्दारी का इतिहास है,आज वहीं लोग धर्म जाति नफरत के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद जनता को महंगाई बेरोजगारी नोटबंदी और जीएसटी जैसे जनविरोधी नीतियों में उलझा कर 50 वर्ष पीछे धकेल रहे हैं।
श्री श्रीवास्तव ने बताया ‘‘राजभवन चलो’’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद बृजलाल खाबरी समेत प्रांतीय अध्यक्ष मीडिया चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री नकुल दुबे,पूर्व विधायक अजय राय, विधायक वीरेंद्र चौधरी, योगेश दिक्षित,अनिल यादव द्वारा सघन जनसंपर्क और बैठकों का दौर जारी है। इसके साथ ही प्रभारी राष्ट्रीय सचिव गण भी जूम मीटिंग द्वारा प्रदेश भर के पदाधिकारियों ,जिला अध्यक्ष शहर अध्यक्षों और प्रकोष्ठ, विभाग के अध्यक्ष और पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ मसूद अहमद, पूर्व विधायक विधायक भगवती चौधरी, प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठन डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ,पंकज तिवारी ,शैलेंद्र तिवारी ,राजेश सिंह काली अमित श्रीवास्तव त्यागी, हनीफ खान, समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो0 अशरफ अली, रफीक बेग, नियाज सिद्दीकी, अनष, सहीर खान, मुन्ना घोसी, मोहम्मद शाहनवाज ( शानू ), सुहेल बेग, शीबू, आदिल किदवई, फैज सिद्दीकी, आसिफ किदवई, मो0 मारूफ, सन्तोष रावत आदि प्रमुख रहे।
सेवा में,
श्रीमान प्रधान संपादक/प्रतिनिधि
...........................................
दैनिक समाचार पत्र, लखनऊ।
( विकास श्रीवास्तव )
प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
मो0- 9415717516
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
फोनः-2238858, 2238859
फैक्सः-2239825
मीड़ियाः-2236745 फोन/फैक्स
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू लखनऊ
मीडिया विभाग
प्रेस-आमंत्रण / कवरेज हेतु- ( अति महत्वपूर्ण )
सेवा में,
मा0 संपादक /निदेशक/ब्यूरो चीफ महोदय,
दैनिक समाचार पत्र/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया लखनऊ।
आदरणीय महोदय/महोदया,
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के निर्देश पर तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी के नेतृत्व में कल दिनांक 13 मार्च सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे ‘‘राजभवन चलो’’ नारे के साथ राजभवन का घेराव करने हेतु कांग्रेस पार्टी ने व्यापक रणनीति के साथ उग्र विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को अडानी समूह को बेच रही- बृजलाल खाबरी
PM Kisan Samman Nidhi: होली से पहले किसानों को मिला तोहफा, कर्नाटक से पीएम मोदी ने जारी की 13वीं किस्त
योगी सदन में गरजे, बोले- कहते हैं यूपी में का बा, अरे बाबा बा ना, अखिलेश से कहा- शर्म तुम्हें करनी चाहिए
Leave a Comment: