कौशांबी में चूक-दर-चूक से बच निकले असद व गुड्डू मुस्लिम:उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर दोनों कार से भागे, गाड़ी खराब हुई तो रोडवेज पकड़ी


कौशांबी में चूक-दर-चूक से बच निकले असद व गुड्डू मुस्लिम:उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर दोनों कार से भागे, गाड़ी खराब हुई तो रोडवेज पकड़ी

 

 

उमेश पाल व 2 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड के अरोपी असद और गुड्डू मुस्लिम के कौशांबी होते हुये भागने के संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि वारदात के 4 दिन बाद 28 फरवरी को अतीक का बेटा असद व गुड्डू मुस्लिम अतीक के बहनोई एखलाख की कार से मेरठ के लिए निकले लेकिन उनकी कार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव के पास खराब हो गयी। जिसे शूटर बसेड़ी निवासी मोबिन उर्फ मुन्ना अंसारी की देखरेख में छोड़ रोडवेज में बैठकर निकल गए।

शूटर्स के निकल जाने के बाद पुलिस को शाम बसेड़ी के ग्रामीणों ने लावारिस हालत में मिली कार की जानकारी दी। संदीपन घाट थाना के हर्रायपुर चौकी प्रभारी केके यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को कब्जे के लेकर उसकी देखरेख करने वाले मोबिन उर्फ मुन्ना अंसारी व एक अन्य को पकड़ लिया।

पुलिस सूत्र के मुताबिक 6 मार्च तक दारोगा केके यादव ने गाड़ी की जानकारी न तो थाना प्रभारी राकेश राय को दी और न ही पकड़े गए संदिग्ध से कार के संबंध में पुख्ता जानकारी हासिल करने की कोशिश की।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी।

दरोगा ने पैसे लेकर मोबिन को छोड़ा

बताया जा रहा है कि दारोगा ने 6 मार्च को संदीपन घाट थाना प्रभारी राकेश राय को कार मिलने की जानकारी देते हुये उसे लावारिस में दाखिल कर पकड़े गए आरोपियों से मोटी रकम लेकर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस की पकड़ से छूटते ही मोबिन उर्फ मुन्ना अंसारी लापता हो गया।

सस्पेंड थानेदार किया खुलासा

सस्पेंड थानेदार राकेश राय ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उन्हें जरा भी अंदेशा नहीं था कि दरोगा केके यादव उनसे इतनी बड़ी बात छिपाए हुए हैं। जांच के क्रम में उन्होंने गाड़ी के नंबर यूपी 15 बीके 1515 कि जानकारी के लिए डीसीआरबी मेरठ संपर्क किया। जहां से उन्हें गाड़ी के चोरी होने कि जानकारी नहीं मिली। जिसके चलते उन्होंने दरोगा के बहकावे में आकार गाड़ी को लवारिस में दाखिल कर मामले को बंद कर दिया।

एसपी ने की थी सस्पेंड कर बिठाई जांच

उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स की तलाश में जुटी यूपी पुलिस के अफसरों ने मेरठ से अतीक अहमद के बहनोई एखलाख की गिरफ्तारी की। एखलाख से पूछताछ व घर के सीसीटीवी से हुए खुलासे के बाद कौशांबी पुलिस के एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सीओ चायल का कार्यक्षेत्र बदलकर थानेदार संदीपनघाट राकेश राय व हर्रायपुर चौकी प्रभारी केके यादव को निलंबित कर जांच बैठा दी।

एसपी ने मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।

एसपी ने मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।

एसपी बोले- ACP कर रहे जांच

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मुताबिक, पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच एडिश्नल एसपी समर बहादुर से कराई जा रही है। जांच के उपरांत जो रिपोर्ट आएगी उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।