भोपाल के नेहरू नगर में बीती रात 1100 बजे के करीब एक पिता ने अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ यौन शोषण किया। पड़ोसी से शिकायत मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। पिता अपनी बेटी के साथ बीते तीन माह से यौन शोषण कर रहा था। (सांकेतिक तस्वीर)


मध्यप्रदेश के भोपाल से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने ही अपनी बेटी का यौन शोषण किया। दरअसल कमला नगर थाना इलाके के नेहरू नगर में बीती रात 11:00 बजे के करीब एक पिता ने अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ इस घृणित हरकत को अंजाम दिया।

पिता ने किया बेटी का यौन शोषण

पड़ोसी को मंदबुद्धि किशोरी की लगातार चीखने की आवाजें आ रही थी, तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। जिसके चलते पड़ोसी ने सूझबूझ से काम लिया और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस इलाके में पहुंच गई। जब पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो पता चला कि उसका पिता अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ यौन शोषण कर रहा था। उसके चंगुल से छूटने के लिए ही किशोरी लगातार छीख रही थी।

 

बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है किशोरी

पुलिस ने तुरंत ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे ले गई। पुलिस को पता चला कि वह अपनी मंदबुद्धि बेटी के साथ पिछले 3 महीनों से ज्यादती कर रहा था। ‌ जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाला 40 साल का व्यक्ति एक निजी काम करता है। आरोपी की पत्नी उससे अलग रहती है। जबकि, उसके साथ 16 वर्ष की उसकी मंदबुद्धि पुत्री और एक छोटा बेटा रहता है। पुलिस ने बताया कि उसकी बेटी बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है जिसके चलते उसने पढ़ाई नहीं की है। ‌

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।