Sanju Samson Stunning Catch Prithvi Shaw पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा।संजू बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे लेकिन दूसरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही कमाल की कीपिंग करते हुए एक शानदार कैच लपका।


IPL 2021: Catch of the tournament, Twitterati react to Sanju Samsons  flying one-handed stunner

Sanju Samson Stunning Catch Prithvi Shaw पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा।संजू बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे लेकिन दूसरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही कमाल की कीपिंग करते हुए एक शानदार कैच लपका।

 

Sanju Samson One Handed Catch To Dismiss Prithvi Shaw, RR vs DC IPL 2023। 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का बल्ला खामोश रहा

संजू बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, लेकिन दूसरी पारी के दौरान संजू सैमसन ने पहले ओवर में ही कमाल की कीपिंग करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका। ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखाई।

RR vs DC: बोल्ट की गेंद पर Sanju Samson ने लपका पृथ्वी शॉ का शानदार कैच

jagran

दरअसल, 200 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब नजर आई। टीम को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के रूप में पहला झटका लगा। ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर शॉ फ्लिक करने के प्रयास में लेग साइड की ओर शॉट जड़ा, लेकिन शॉ के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कीपिंग करते हुए छलांग लगाते हुए संजू सैमसन ने एक हाथ से लाजवाब कैच लपका। संजू ने विकेट के पीछे अपना दलवा बिखेरा और उनका कमाल का कैच लपककर टीम को पहली सफलता दिलाई।

 

इस दौरान पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। आईपीएल 2023 में शॉ का फ्लॉप शो जारी रहा। उन्होंने इससे पहले दो मुकाबले खेलते हुए 12 और 7 रनों की पारियां खेली।

 

 

RR vs DC: Sanju Samson भी शून्य पर हुए आउट

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन भी शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे थे। इस मैच में संजू कुलदीप यादव की गेंद परएनरिच नॉर्टे के हाथों कैच आउट हुए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 199 रन के स्कोर तक पहुंचाया। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।