बंद कमरे में हुआ उचित दर दुकान का चयन ग्रामीणों के सामने नहीं आया प्रस्ताव


जिला ब्यूरो गोण्डा। उचित दर दुकान चयन हेतु बैठक सम्पन्न,दुकान का हुआ चयन

ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बंद कमरे में हुआ उचित दर दुकान का चयन
ग्रामीणों के सामने नहीं आया प्रस्ताव
गोंडा।जिले के पंड़री कृपाल विकास खंड अन्तर्गत बकठोरवा गाँव में उचित दर दुकान के चयन हेतु गाँव सभा की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें दुर्गा स्वयं सहायता समूह को चयन उचित दर दुकान हेतु किया गया।यह जानकारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश चौधरी ने दिया।बताते चलें कि उक्त गाँव के उचित दर दुकान का अनुबन्ध पूर्व में निरस्त हो चुका है तथा नई दुकान के चयन हेतु लगभग एक माह पूर्व आयोजित बैठक कोरम के अभाव में निरस्त हो गई थी।उचित दर दुकान के चयन हेतु गाँव में संचालित तीन स्वयं सहायता समूहों ने दावेदारी पेश की थी जिसमें दुर्गा स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया।जिससे नाराज ग्रामीणों ने बैठक स्थल पर ही एडीओ पंचायत घनश्याम पांडेय,ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी पर मनमानी व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।यहाँ गौरतलब यह है कि कहने के लिए गाँव सभा की खुली बैठक आयोजित की गई थी परन्तु एडीओ पंचायत,ग्राम विकास अधिकारी,एडीओ आई एस बी द्वारा बंद कमरे में बैठक की औपचारिकता पूरी कर ली गई और बाद में समूह के सदस्यों को बुलाकर अपना निर्णय बता दिया गया।जिससे नाराज ग्रामीणों ने दुकान के चयन हेतु आयोजित खुली बैठक के औचित्य पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं तथा आम जन के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं।उक्त गाँव के ही सलमान की मानें तो अधिकारियों की दोषपूर्ण कार्यशैली के विरोध में जिलाधिकारी तथा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।