चेकिंग के दौरान कहासुनी पुलिसकर्मी ने मारी गोली. ???? चंडीगढ़


चेकिंग के दौरान कहासुनी पुलिसकर्मी ने मारी गोली.

???? चंडीगढ़

पंजाब के डेराबस्सी में रविवार देर रात बड़ी घटना सामने आई। मुबारकपुर पुलिस इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह डेराबस्सी में बतपुर रोड पर गुलमोहर सिटी के बाहर रविवार रात चेकिंग कर रहे थे। यहां आइसक्रीम खा रहे दो बहनें और एक के पति के साथ बलविंदर सिंह की कहासुनी हो गई। इस दौरान इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह ने फायर कर दिया। पीड़ित के परिवार का आरोप है कि एसआई समेत वहां मौजूद तमाम पुलिसकर्मी नशे में थे।

???? एसआई की चलाई गोली जांघ में लगी

ये पूरा मामला रात करीब 9:30 बजे का है। तरनतारन निवासी अक्षय के मुताबिक वह अपनी पत्नी पूजा और साली दिव्या के साथ आइसक्रीम खा रहा था। इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आई, जिसमें 3 लोग थे। एसआई बलविंदर सिंह ने आकर उसके बैग की तलाशी देने को कहा। पत्नी पूजा ने विरोध किया तो पुलिस ने बदसलूकी करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया। इस दौरान उनके परिजन आ गए और विरोध करने लगए तो एसआई ने गोली चला दी, जो हितेश नाम के युवक की जांघ में लगी। हितेश के अलावा उसकी बहन पूजा और दिव्या को भी चोटें आई हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।