एस0एस0बी0 के निरीक्षक के खाते में 48500 रूपये वापस कराये गए राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर


अभिलेखों का रख-रखाव एवं ग्रान्ट रजिस्टर का अवलोकन किया गया

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर | जनपद सिद्धार्थनगर के  मुख्य विकास अधिकारी नें विकास खण्ड-जोगिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, जोगिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाये गये। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ग्राम में कार्यो का सत्यापन करने गये है। कार्यालय परिसर में सी0सी0 टी0वी0 कैमरा लगाया गया है। परिसर में साफ-सफाई कराने तथा उपरी तल पर जाने के लिए सीढी पुनः लगवाने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में अभिलेखों का रख-रखाव एवं ग्रान्ट रजिस्टर का अवलोकन किया गया। मनरेगा सेल में ग्राम पंचायत सिसवा में कराये गये इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य की पत्रावली का अवलोकन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी से स्थलीय सत्यापन करते हुए आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय में प्रमुख कक्ष में पेयजल की जॉच हेतु जनपद से प्रेषित किट रखी पायी गयी। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल सम्बन्धित ग्राम पचांयत को प्रेषित करते हुए सम्बन्धित सचिव से विलम्ब हेतु स्पष्टीकरण प्राप्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

aaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaa

एस0एस0बी0 के निरीक्षक के खाते में 48500 रूपये वापस कराये गए


राजेश कुमार शास्त्री ब्युरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर | एस0एस0बी0 निरीक्षक के साथ फ्राड हुए रूपये को साइबर सेल की टीम जिसमें  उ0नि0 पंकज पाण्डेय प्रभारी साइबर सेल व आरक्षी अतुल चौबे साइबर सेल व    आरक्षी आशुतोष जायसवाल साइबर सेल व आरक्षी अजय यादव साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर नें  वापस  कराया  |

मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनन्द,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर  सुरेश चन्द रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अपराध प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल पंकज पाण्डेय व टीम साइबर सेल द्वारा एस0एस0बी0 निरीक्षक के साथ फ्राड हुए रूपये कुल 49712 रू0  को त्वरित कार्यवाही करते हुए एस0एस0बी0 के निरीक्षक के खाते में 48500 रूपये वापस कराये गए ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
              शिकायतकर्ता एस0एस0बी0 निरीक्षक बृजनन्द कुमार जनपद सिद्धार्थनगर के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा  49712 रूपये का फ्राड हो गये जिसकी तत्काल सूचना साइबर सेल कार्यालय में दी जिसपर साइबर सेल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 27/06/2022 एस0एस0बी0 निरीक्षक बृजनन्द कुमार के खाते में 48500 रूपये वापस कराया गया | साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए एस0एस0बी0 निरीक्षक बृजनन्द  कुमार द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।