तखतपुर में दोनों हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
उदयपुर मे कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने इसके पीछे सांप्रदायिक ताकतों की हाथ होने की बात कहते हुए पुतला जलाकर तखतपुर में दोनों हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
तखतपुर पुराना बस स्टैंड में पुतला दहन के दौरान सर्व हिंदु समाज के नेताओं की पुलिस से तीखी बहस हुई। सर्व हिंदू समाज ने हत्या केे लिए कट्टर इस्लामिक संगठन को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है इन घटनाओं के जरिए दो संप्रदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा देश में सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध डटकर खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह से बर्बरता की हर जगह में विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, अनिल सिंह ठाकुर, परसराम मंगलानी, किशन सचदेव, प्रमोद अग्रवाल, गलिराम प्रजापति, अजय यादव, सुरेंद्र यादव, संजय मिश्रा, करमचंद टेकवानी, गिरीश कुकरेजा, पवन गुप्ता, मुरली रामानी, दौलत गगवानी, शरद देवांगन, राजू गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, राजकुमार शिवहरे, रमेश करडा, संजय गुप्ता, सुरेश देवांगन, मोहन अग्रवाल, विश्वनाथ यादव, विमल बाजपाई, सालिक राम सोनी, बलदाऊ गुप्ता राज साहू अन्य शामिल रहे।
आतंकवाद का किया पुतला दहन
मुंगेली में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के नेतृत्व में उदयपुर की घटना के विरोध में आंतकवाद का पुतला दहन किया। पुतला को बचाने आई पुलिस से झड़प भी हुआ। ज्ञात हो है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर इंटरनेट मीडिया में टिप्पणी करने वाले टेलर मास्टर कन्हैयालाल की उसके दुकान में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में मोर्चा ने जिला भाजपा कार्यालय से पुतला का जुलूस निकाला। नाराबाजी करते हुए परशुरामजी चौक पुराना बस स्टैंड पहुंचकर पुतला दहन किया गया। पुतला में आग लगने के बाद पुलिस ने आतंकवाद का पुतला छिनने की कोशिश की। इस पर भड़के कार्यकर्ताओं से पुलिस की जोरदार झड़प हुई। इसके बाद पुलिस से पुतला वापस लाकर पुन: जलाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक तोखन साहू,सह प्रभारी ,अमितेश आर्य,माधव तिवारी,शीलू साहू,हेमा सोनी,सौरभ बाजपेयी,प्रवीण सोनी अन्य उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
Leave a Comment: