???????? उदय किसी का भी अचानक नहीं होता... सूर्य भी धीरे धीरे निकलता है...और ऊपर उठता है..!
???????? उदय किसी का भी अचानक नहीं होता... सूर्य भी धीरे धीरे निकलता है...और ऊपर उठता है..!
अस्पताल से बालक चोरी
- अस्पताल से बालक चोरी
Anchor - मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला अपने दस माह के बच्चें के लिए बिलख कर रोने लगी। महिला लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर बामी गांव से आई थीं। नीचे दवा लेने आई और बच्चा आर्यन गायब हो गया। पुलिस चौंकी जाने पर उसकी मदद करने के बजाय भगाने का आरोप लगाया जा रहा हैं । अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं । मौके पर पुलिस तहकीकात में जुटी है। एक रिपोर्ट
Vo 1 - अपने बीमार बेटे को लेकर कंचन अस्पताल आई थी। डाक्टर के बताए दवा लेने गई तो बेटा गायब हो गया । दो बच्चों की मां कंचन परिवार की चाची के साथ अपने 10 माह के आर्यन के बीमार होने पर जिला अस्पताल में दोपहर में पहुंची थी । उसने बच्चों के डॉक्टर को बीमार बालक को दिखाया। चिकित्सक ने उसे दवा लिखी । रिश्ते की चाची के पास बच्चे को सुला कर कंचन नीचे दवा लेने चली गई । इस दौरान चाची के साथ आया 5 वर्ष के बच्चें ने शौच करने की इच्छा जाहिर की । चाची उसे लेकर नीचे चली आई और अपनी बहू से कहा की बच्चा रो रहा है जा कर देख ले । कंचन मात्र 5 मिनट के अंदर वहा पहुंच गई जहा आर्यन को छोड़ा था। तबतक उसके कलेजे का टुकड़ा गायब हो चुका था । साथ में आयी ननद ने पुलिस चौंकी से मिले जवाब पर बताया कि जब बालक गायब होने की जानकारी दी तो कहा जाय खुद जाकर ढूंढो
Bite 1: सोनी गायब बालक की बुआ
Vo 2: अस्पताल में चारों तरफ निहारते हुए बेटे की तलाश में बेबस मां भाग दौड़ कर तलाशने लगीं। बालक के न मिलने पर अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंचीं। बताया जाता है कि उसकी मदद करने के बजाय उसे चौकी से खुद जाकर तलाश करने को कहा गया । बेबस मां अपने बेटे के लिए इधर-उधर दौड़ती रही । जानकारी परिजनों को दी गई । अस्पताल में व्याप्त लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कहने को तो जगह-जगह लिखा है कि आप कैमरे की नजर में हैं । लेकिन यह स्लोगन वारदात के बाद धोखा साबित हुआ । सभी कैमरे खराब मिले । मौके पर पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार ने कहा कि तहकीकात की जा रही है। जल्द पता लगा लिया जायेगा
bite- कंचन बच्चे की माँ
बाइट - 2: संजय कुमार, एस पी सिटी, मिर्जापुर।
बाइट - कमला शंकर - तीमारदार।
अब तक टी वी न्यूज़ चैनल से आरिफ ख़ान की रिर्पोट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
???????? उदय किसी का भी अचानक नहीं होता... सूर्य भी धीरे धीरे निकलता है...और ऊपर उठता है..!
सचिव तौसीफ अहमद व प्रधान तेजपाल की ग्राम पंचायत सोन पीपर का सामुदायिक शौचालय निर्माण में लगा भ्रष्टाचार का दीमक
अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला अपने दस माह के बच्चें के लिए बिलख कर रोने लगी
Leave a Comment: