छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं मन लगाकर नियमित अध्ययन करें।


 संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में शाला प्रवेशोत्सव व पुस्तक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुबेसिंह कश्यप ने उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपसरपंच प्रमिला सिदार, संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार पांडेय, हिमांशु गुप्ता शिक्षक एसएल मरावी ने संयुक्त रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं मन लगाकर नियमित अध्ययन करें।

स्कूल आकर शिक्षा प्राप्त करने में कोई भी कोताही नहीं बरतें। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में शासन की सभी योजनाओं का लाभ लें। लक्ष्य साधकर अध्ययन करने से मार्ग में आ रहे बाधाएं दूर हो जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एबी कुजूर ने की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अजय ताम्रकर एवं आभार प्रभा महोबिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर शाला स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।