बारिश से कस्बा महमूदाबाद में रोडवेज बस स्टाप, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामकुण्ड चौराहा कस्बा महमूदाबाद में काफी जल भराव हो गया था,


रात्रि में हुई बारिश से विद्यालय के  प्रांगण में हुआ जल भराव, 

जहाँ उत्तर प्रदेश की सरकार नौनिहालों की शिक्षा को लेकर काफी प्रयासरत दिख रही है, 
तो वहीं पर क्षेत्रीय अधिकारी अपने दायित्वों से पल्ला झाड़ते देखे जा सकते हैं, 

इससे पूर्व में हुई बारिश से कस्बा महमूदाबाद में रोडवेज बस स्टाप, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामकुण्ड चौराहा कस्बा महमूदाबाद में काफी जल भराव हो गया था, 
 इस खबर को कई अखबारों के द्वारा बड़ी प्रमुखता के साथ प्रकाशित एवं प्रसारित किया था, 
जैसे ही उक्त न्यूज को प्रसारित एवं प्रकाशित किया गया उसके बाद नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अधिकारियों के दिमाग में थोड़ी सी खुजलाहट होने से रोडवेज बस स्टाप से बरसात के जल निकासी हेतु नाले का कार्य शुरू कर दिया, जोकि इस समय प्रगति पर है, 
मगर अफसोस नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के जिम्मेदार अधिकारी की नजर शिक्षा के मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कम्पोजिट) रामकुण्ड चौराहे पर अभी तक नजर नहीं गयी है, ऐसा क्यों, यह तो सोचने वाली बात है, 
यह मामला काफी गंभीर है, अगर  इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं दिखाई, तो कोई बड़ी घटना हो सकती है, कौन होगा जिम्मेदार, 
आपको अवगत करा दें कि 29/30 जून 2022 की रात्रि में हुई बारिश से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में काफी जल भराव हो गया है, जिससे विद्यालय के छात्र छात्राओं को विद्यालय  के प्रांगण में जाने से डर लगता है, 
उपरोक्त मामले के बारे में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला हमारे विद्यालय का बहुत बड़ा और काफी गंभीर है, अगर इस मामले में समय रहते सक्षम अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी घटना घट सकती है, मैं आज अपने खण्ड शिक्षाधिकारी महमूदाबाद को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करवाने हेतु निवेदन करूगीं, 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।