Ab Tak# India# News# Live#Channel#ab#tak#tv#live#आईजी लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील को रमेश वाजपेयी,मौलाना नूरूल हुदा,शकील अहमद अंसारी द्वारा फूल देकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया


कस्बा महमूदाबाद में आई. जी. का आकस्मिक दौरा, 

महमूदाबाद सीतापुर, 

इस समय उत्तर प्रदेश की पुलिस काफी सशक्त दिख रही है, छोटी से छोटी घटना को लेकर रेड एलर्ट  रहती है, और पुलिस विभाग के उत्तर प्रदेश के मुखिया भी काफी सजगता दिखा रहे हैं, इसी के चलते  बुधवार को लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह, कोतवाली महमूदाबाद पहुँचे जहाँ पुलिस विभाग द्वारा आईजी लक्ष्मी सिंह को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर को शाम होने के चलते उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना कर दिया इसके बाद पूरे प्रसाशनिक अमले के साथ पैदल रूट मार्च कर कोतवाली मार्ग से रमकुंडा चौराहा पहुँची जहाँ आईजी लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक घुले सुशील को रमेश वाजपेयी,मौलाना नूरूल हुदा,शकील अहमद अंसारी द्वारा फूल देकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया, इसके बाद आईजी की मौजूदगी में पूरा प्रसाशनिक अमला रमकुंडा चौराहा, बजाजा चौराहा, होते हुए चिकमण्डी चौराहा पहुँचा इस दौरान आईजी लक्ष्मी सिंह ने लोगों से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने व सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की अपील की इस रूट मार्च के दौरान आईजी लक्ष्मी सिंह ने लोगों से पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी हासिल की साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी ली इसके बाद वो कोतवाली पहुंची जहां अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद, कोतवाल विजयेंद्र सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर केबी सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।