हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत


हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

धौलपुर संवाददाता आशीष शर्मा की रिपोर्ट

सैपऊ,18जून।

कौलारी थाना क्षेत्र की परोआ गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार रहा गुजर रहे एक युवक के ऊपर काल बनकर जा गिरा जिससे हाईटेंशन करंट दौड़ते ही  शरीर कई जगह से बुरी तरह जल गया जिससे पलभर में ही मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकजुट होगी तभी सूचना मिलते ही एएसआई राजवीर मीणा और मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बसई नवाब हॉस्पिटल की मोर्चरी पर रखवाया है जानकारी के मुताबिक बाड़ी के लक्ष्मण का पूरा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक सूरज उर्फ छोटू पुत्र हरि सिंह कुशवाहा की करंट से मौत हो गई बताया गया है कि  झोपडी नुमा घर बसाकार रहने लगा था जहां उसकी करंट हादसे में मौत हो गई।खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।