ab tak tv@हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है
।हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है
आंधी में छत से गिरकर दो बहनों की मौत,
तेज आंधी में छत की रेलिंग से कपड़ा हटा रही दो बहनें छत से नीचे गिर गईं। गंभीर स्थिति में स्वजन जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दूसरी घटना ब्रह्मपुर गांव में हुई जहां सीढ़ी का दरवाजा बंद कर रही महिला आंधी में छत से नीचे गिर गई, जिसकी हालत गंभीर है।
रामपुरा गांव राजकुमार भुज की पत्नी सुनीता पूर्व प्रधान रही हैं। पिछले 10 वर्ष से राजकुमार नई बाजार में मकान बनवाकर पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। गुरुवार की शाम सात बजे आंधी आने पर 22 वर्षीय बेटी नवनीतम उर्फ सिट्टू व 12 वर्षीय अभिलाषा दूसरे मंजिल की रेलिंग पर कपड़ा उठाने गईं। आंधी तेज होने की वजह से दोनों बहनें कपड़ा उतारते समय संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गईं।
अचेतावस्था में परिवार के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर ले गए, जहां से कंपाउंडर ने जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना के कुछ देर बाद छत का दरवाजा बंद करने गईं ब्रह्मपुर गांव निवासी मनीष की पत्नी अनीता तेज हवा की वजह से नीचे गिर गईं। परिवार के लोग पीएचसी ब्रह्मपुर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पूर्व प्रधान राजकुमार अपना उपचार कराने लखनऊ गए हैं। जिला अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर की नवनीतम बीकाम की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंकिंग की तैयारी कर रही थी। सबसे छोटी अभिलाषा कक्षा छह में पढ़ती थी।
पिपराइच क्षेत्र के उसका गांव के निकट तेज हवा के झोकों से अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। वह ननिहाल आया था। कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के डकही गांव निवासी रवि प्रसाद का ननिहाल पिपराइच थाना क्षेत्र के लखेसरा गांव निवासी प्रभु के घर है। गुरुवार की शाम वह किसी काम से पिपराइच आया। लौटते समय हवा के तेज झोंके से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और उसका गांव के पास नाली में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
।हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है
थाना मान पुर पुलिस नहीं दे रही ध्यान स्मैक बेचने वाले सकील जैसें लोगों की मौज
समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए ऐपवा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
Leave a Comment: