समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए ऐपवा ने शुरू किया सदस्यता अभियान


समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए ऐपवा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

जुल्म- दमन- उत्पीड़न रोकने को गांव स्तर पर महिलाओं को संगठित करेगी ऐपवा- बंदना सिंह

अब तक टीवी चैनल ताजपुर प्रखंड संवाददाता अब्दुल कादिर  समस्तीपुर 

ताजपुर, समस्तीपुर  : - - 16 जून 2023

समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति की आवाज बुलंद करने को ऐपवा ने शुरू किया सदस्यता अभियान। 
  शुक्रवार को मुर्गियाचक में ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में महिला संगठन ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला ऐसोसिएशन) का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। मौके पर जैतून निशा, नीलम देवी,अनीता देवी, रजनी देवी, सिया देवी, सुखिया खातुन, रधिया देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने ऐपवा की सदस्यता ली। 
  इस दौरान सदस्यता बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि ऐपवा अपने स्थापना काल से बराबरी, लोकतंत्र और नारी मुक्ति के प्रश्नों से संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को दोयम दर्जा का नागरिक समझा जाता है। खेत- खलिहान से लेकर कल- कारखाने तक पुरुष के तुलना में महिलाओं को कम मजदूरी दी जाती है। महिला हितैषी योजनाओं में भयंकर लूट, मनमानी एवं भ्रष्टाचार व्यापत है। थाना, प्रखण्ड, अंचल में महिलाओं की समस्या को कोई सुनने वाला है। एक ओर महिलाएं सामंती एवं प्रशासनिक शोषण का शिकार हो रही है तो दूसरी ओर सामाजिक एवं सरकारी कुव्यवस्था की मार झेल रही है। ऐसी स्थिति में ऐपवा बड़ी संख्या में महिलाओं को सदस्य बनाकर संगठन को गांव, टोला, मुहल्ला स्तर पर खड़ा कर संघर्ष तेज करेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।