ab tak@थाना मान पुर पुलिस नहीं दे रही ध्यान स्मैक बेचने वाले सकील जैसें लोगों की मौज
थाना मान पुर पुलिस नहीं दे रही ध्यान स्मैक बेचने वाले सकील जैसें लोगों की मौज
।हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है
चर्चित अंजली बजाज हत्याकांड में और साक्ष्य जुटाने का शनिवार एक बार फिर पुलिस प्रयास करेगी।हत्यारोपितों प्रखर गुप्ता और शीलू का न्यायालय ने 34 घंटे का रिमांड स्वीकृत किया है। शनिवार की सुबह आठ बजे सिकंदरा पुलिस हत्यारोपितों को जिला जेल से अपनी अभिरक्षा में लेगी। अंजली का मोबाइल और घटना के समय हत्यारोपितों द्वारा पहने कपड़े अभी तक बरामद नहीं हुए हैं। वह प्रखर और शीलू से पूछताछ कर मोबाइल और उनके कपड़े बरामद करने का प्रयास करेगी।
कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजली बजाज को प्रखर और शीलू ने सात जून को बहाने से ककरैठा के जंगल मे वनखंडी मंदिर पर बुलाया था। वहां चाकू मारकर हत्या कर दी थी। शव नाले में फेंक दिया था।आठ जून की शाम को अंजली का शव बरामद हुआ था। उनकी बेटी के मोबाइल से हत्यारों का सुराग मिला। बेटी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि प्रखर और उसकी दोस्ती छह महीने पहले हुई थी।
अंजली बजाज को इसकी जानकारी होने पर विरोध कर रही थीं। बेटी को करियर पर ध्यान देने की कह रही थीं। प्रखर को बेटी से अलग रहने की चेतावनी दी थी। ऐसा नहीं करने पर उसे जेल भिजवाने की कहा था। प्रखर की नजर उनकी संपत्ति पर थी। उसने हत्या का षडयंत्र रचा।उसके नंबर से अपने मोबाइल में उसका वाट्सएप चालू किया।
जिसके बाद कारोबारी की बेटी को घर से निकलने की कहा। बेटी को तलाशती अंजली के मोबाइल पर उसकी लोकेशन वनखंडी मंदिर भेजी। वह पति उदित के साथ वहां पहुंची। प्रखर ने दोनों को अलग करने के लिए कारोबारी को बेटी से फोन कराया। उन्हें बहाने से दूर भेज दिया। अंजली की जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस दोनों आरेापितों को जेल दिया था। मृतका की बेटी को महिला बाल संप्रेषण गृह गाजियाबाद भेजा गया है।
हत्यारोपित प्रखर गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरंभ से उसे गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद निशानदेही पर हत्याकांड से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद करती है तो वह उसे सजा दिलाने में अहम साबित होंगे। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में रिमांड पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया आरोपितों का शनिवार की सुबह आठ बजे से रविवार की शाम छह बजे तक का रिमांड स्वीकृत किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थाना मान पुर पुलिस नहीं दे रही ध्यान स्मैक बेचने वाले सकील जैसें लोगों की मौज
समानता, लोकतंत्र एवं नारी मुक्ति के लिए ऐपवा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
बिजली के बढ़ते निजीकरण के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
Leave a Comment: