ग्राम प्रधान-सचिव पटेल इंटर कॉलेज के गेट के अन्दर लगे खडंजो को जांच-माप करके भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का सफल प्रयास जांच अधिकारीगण टीम द्वारा की गई


बड़ी खबर जनपद-बस्ती से

वि0ख0-रामनगर के ग्राम पंचायत तेनुआ असनहरा ,जिले की चर्चित भ्रष्टाचार की  जांच-

न्याय प्रिया जिलाधिकारी महोदया बस्ती के दिनांक 06/3/2023केआदेश- अनुपालन के क्रम मे वि०ख०- राम नगर के ग्राम पंचायत-तेनुआ असनहरा के विकास कार्य मे हुए भ्रष्टाचार की जांच दि0-12/6/2023को जिला लेखापरीक्षा अधिकारी नामित गठित टीम द्वारा की गई। 

14 बिन्दुवार विकास कार्य जांच आदेश के बाद भी 12बिन्दुवार कार्य की जांच जनहित मे न करके ग्राम प्रधान हित मे की गई। 

प्रधान पक्ष मे गांव वासी के नाम पर सुनियोजित ढंग से उपस्थित गुन्डे व अन्य संगीन धाराओ के अभियुक्त के दहसत से गांव वासी जांच अधिकारीगण के सामने सच्चाई बताने मे असमर्थ रहे। राजाराम हरिजन निवासी टोला-केशव डीह व दिनेश पुत्र राम अजोर निवासी टोला-भागीडीह,राम करन पुत्र राम आसरे टोला-बालक डीह अपनी जान जोखिम मे डालकर खडंजा मरम्मत कार्य,खडंजा निर्माण बाद कभी हुआ ही नही,सच्चाई बताने से अपने आप को नही रोक पाये। शेष गांव वासी प्रधान पक्ष की दहसत से अपने घरो मे दुबकना ही उनकी मजबूरी हो गयी। जिसका लाभ जांच मे जांचधिकारी गण द्वारा प्रधान पक्ष को दिया गया। जनहित मे निष्पक्ष जांच न करके प्रधान हित मे किया गया ।जो निम्नवत है-

01- मलपुरवा किशोरे के घर से राधेश्याम के घर तक खडन्जा मरम्मत कार्य दि0-16/10/2017मे ब्रिक्स-रू0-51200/,मिट्टी कार्य रू0-6562/,लेबर चार्ज-रू0-35,000/कुल लागत रू0-92,762/बिना स्थलीय निरीक्षण के जांच अधिकारीगण द्वारा  मान लिया गया कि यह कार्य पनिभरवा मे हुआ है। 

02-दि0-18/01/2018 भैरो के घर से जू0हा0स्कूल तक खडन्जा मरम्मत कार्य,ब्रिक्स कार्य-रू0-01,37,106/,लेबर चार्ज-रू0-079,625/कुल लागत रू0-02,16,731/प्रधान पक्ष के दहशत से गांव वासीअपने घर मे छिपे रहे,राजाराम हरिजन निवासी टोला-केशव डीह ने बताया कि लगभग 20वर्ष पूर्व लगे खडंजे पर आज तक कोई मरम्मत कार्य नही हुआ है। 

03- 16/01/2018 बहोरे के घर से बालक डीह तक खड़ंजा मरम्मत कार्य-ब्रिक्स कार्य रू0-01,34,848/,लेबर चार्ज रू78,750/कुल लागत रू0-02,13,598/ की अनदेखी करते हुए प्रधान पक्ष हितार्थ जांच कार्य सं0-05की जांच खडंजा मरम्मत कार्य-खडंजा से दयाराम के घर तक भागी डीह का खडंजाम
 निर्माण कार्य दि0-29/6/2019का जोलह पुरवा डीह मे बहुत पुराने खडंजा निर्माण-खडंजा से दयाराम के घर तक रू0-कुल लागत -02,36,068 का बजट पूरा करने के लिए गांव की गलियो मे लगे बहुत पुराने खडंजो की पैमाइश कराकर ग्राम प्रधान द्वारा लूटी गई सरकारी धनराशि पूरा करके भ्रष्टाचार उजागर न हो साजिशन जांच की गई। 

04- दि0-02/6/2017 कल्लू के खेत से पुन्नवासी के खेत तक खडंजा मरम्मत 22ट्राली मि0कार्य रू0-4950/ब्रिक्स कार्य रू0-30,870,लेबर चार्ज रू0-21,350/
,कुल लागत रू0-57,170/,जांच बिन्दुसं0-05-खडंजा निर्माण मे कुल लागत रू0-02,36,068/अन्य डीह मे अलग बजट से पुराने निर्माण कार्य को दि0-29/6/2019का कार्य प्रधान पक्ष लेकर जांच-माप की गई। 

06- पीपल के पेड से भगेलू के बोरिंग तक दि0-28/02/2019 खडंजा मरम्मत हेतु लेबर चार्ज रू0-55,475/,ब्रिक्स कार्य रू0-92,610/कुल लागत रू0-01,48,085/ ,जांच बिन्दु सं0-07-दि0-08/9/2016रू0-कुल लागत -01,70,138/,जांच बिन्दु सं0-08-दि0-12/8/2018 खडंजा मरम्मत कार्य कुल लागत रू0- 01,65,958/की जांच मे दिनेश पुत्र राम अजोर निवासी टोला-भागीडीह बयान के साथ हस्ताक्षर कराया गया और दिनेश ने बताया कि उपरोक्त खडंजा निर्माण कार्य लगभग 05वर्ष हुए,कोई खडंजा मरम्मत कार्य नही हुआ। 

09-दि0-18/10/2020महेश यादव के खेत से रामप्रताप के घर तक खडंजा निर्माण कार्य हेतु ब्रिक्स कार्य रू0-01,15,920/,लेबर भुगतान रू0-25,326/,मिट्टी कार्य रू0-05,100/ कुल लागत रू0-0146,346/

10-दि0-27/10/2020 को पुनः महेश यादव खेत से रामप्रताप के घर तक के खडंजा निर्माण कार्य को दाहू डीह के अन्दर के बहुत पुराने निर्माण कार्य को जांच-माप करके शत प्रतिशत सरकारी धनराशि की गई लूट पर पर्दा डालने का सफल प्रयास किया गया। 

11- दि0-10/10/2016 पीपल के पेड से बहेरवा गांव तक की कोई जांच-माप नही की गई,खडंजा मरम्मत कार्य-ब्रिक्स रू0-60,505/+10000/लेबर चार्ज रू0-38,106/+8106/कुल लागत रू0-01,16,717/ बहेरवा गांव के अन्दर पुराने कार्य को जांच-माप करके शत-प्रतिशत प्रधान द्वारा लूटी गई सरकारी धनराशि पूरा करने व भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान को साजिशन जांच की गई। 

12- दि0-01/7/2019खडंजा से पटेल इंटर कॉलेज तक लगभग 07मीटर खडंजा निर्माण कार्य मे ब्रिक्स कार्य रू0-01,18,232/,मिट्टी कार्य रू0-10,195/,लेबर चार्ज-रू0-28,210/+18000/ कुल लागत रू0-01,74,637/की जांच मे साजिशन ग्राम प्रधान-सचिव पटेल इंटर कॉलेज के गेट के अन्दर लगे खडंजो को जांच-माप करके भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने का सफल प्रयास जांच अधिकारीगण टीम द्वारा की गई। 

जांच बिन्दु 13 व 14 मे हुए विकास कार्य मे भ्रष्टाचार की जानबूझकर गठित जांच टीम अधिकारीगण नही की गई। 

       इस प्रकार वर्ष 2015से 2020मे ग्राम-प्रधान/सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्य की जांच आदेश जिलाधिकारी महोदया जनपद-बस्ती के आदेश दिनांक 06मार्च 2023के अनुपालन के क्रम मे वि०ख०-रामनगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत-तेनुआ असनहरा के भ्रष्टाचार की जांच जनहित मे न होकर ग्राम प्रधान हित मे दि0-12/6/2023 को जिला लेखा परीक्षा अधिकारीगण गठित टीम द्वारा की गई। 

देखने वाली बात अब यह है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनान्तर्गत की गई लूट को जनहित मे जांच अधिकारीगण टीम द्वारा कार्यवाही की जाती है या पूर्व की भांति भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान हित मे लीपा-पोती ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।