पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त जिला/शहर अध्यक्ष गण शामिल रहे


आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिक विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल रिटा0 अशोक कुमार गोयल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त जिला/शहर अध्यक्ष गण शामिल रहे। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
पूर्व सैनिक विभाग के कोऑर्डिनेटर/वाइस चेयरमैन श्री सुभाष मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को किस प्रकार और अधिक गतिशील बनाया जाये इस पर लोगों से सुझाव मांगे गये तथा विस्तृत चर्चा हुई, बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके अपने विचार प्रस्तुत किये।

श्री मिश्र ने बताया कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर से पूर्व सैनिक श्री अजय कुमार त्रिपाठी तथा श्री मोहम्मद हमीद जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी तथा पूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल रिटा0 अशोक गोयल जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन श्री दीपक भट्ट, मेजर शिवम राणा, लखनऊ चेयरमैन श्री जे0पी0 सिंह, श्री महेन्द्र प्रजापति, उमाशंकर सिंह, राधेश्याम दिनकर, आर0के0 रावत, एडवोकेट डी0एस0 तिवारी सहित पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।