ab tak tv@आज ही के दिन भोले के धाम में मचा था तबाही का तांडव, 10 साल बाद नमो विजन से निखरी केदारपुरी
आज ही के दिन भोले के धाम में मचा था तबाही का तांडव, 10 साल बाद नमो विजन से निखरी केदारपुरी
ट्रेन से कटकर छटपटाते हुए हुई महिला की मौत, सामने बेबस देखता रहा पति
पति अहमद अंसारी ने बताया कि उन्हें लातेहार जाना था। दोनों गलती से पटना जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन में बैठ गए। जब ट्रेन चल पड़ी तब उन्हें पता चला कि वे लोग गलत ट्रेन में बैठे हैं। जल्दबाजी में वे चलती ट्रेन से उतरने लगे। पति अहमद अंसारी ट्रेन से उतर गया, लेकिन महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर गिर गई। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
महिला विशाखापट्टनम में अपने बेटे का एडमिशन करा कर पति के साथ रांची लौटी थी। लातेहार जाने से पहले यह घटना हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पति के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि रेलवे के डाक्टर घटना होने के 45 मिनट बाद मौके पर पहुंचे।
पति ने आरोप लगाया है कि डाक्टर समय से पहुंच जाते तो उसकी पत्नी की जान बच जाती। स्टेशन पर महिला की मौत होने के बाद काफी भीड़ जमा हो गई थी। पहले भी इस तरह की घटना में डाक्टर के समय पर नहीं पहुंचने से मरीज की परेशानी बढ़ गई है।
की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी महीने की पहली तारीख को कोडरमा स्टेशन पर एक युवक महिला को बचाने के लिए ट्रेन से उतरा और खुद भी हादसे का शिकार हो गया।इंटरसिटी ट्रेन धनबाद जंक्शन से गया की ओर जा रही थी।
कोडरमा स्टेशन पर इसकी स्पीड कुछ कम हो गई थी, तभी एक महिला ट्रेन से नीचे स्टेशन पर उतरने लगी, तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में चली गई। इस दौरान महिला को बचाने के लिए उसी ट्रेन में सवार एक युवक चलती ट्रेन से उतरने लगा और वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
आज ही के दिन भोले के धाम में मचा था तबाही का तांडव, 10 साल बाद नमो विजन से निखरी केदारपुरी
पिछले 10 वर्षों में कई बड़े चक्रवात से हुआ भारत का सामना
शुक्रवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम में बदली छाई रह सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौछार पड़ सकती है
Leave a Comment: